मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

युद्ध का 31वां दिन: रूस ने तैनात कीं परमाणु पनडुब्बियां, यूक्रेन को मिलीं 1500 मिसाइलें

इंडिया वॉइस

रूस और यूक्रेन युद्ध में रूस की ओर से परमाणु पनडुब्बियां तैनात कर दी है। इसके साथ ही जर्मनी की ओर से यूक्रेन को 1500 मिसाइले दी गई है।

शेयर करें

कीव, 26 मार्च। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध 31वें दिन भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। युद्ध दिन प्रति दिन आक्रामक रूप लेता जा रहा है। रूस ने उत्तरी अटलांटिक में परमाणु पनडुब्बियां तैनात कर दी हैं। वहीं यूक्रेन को जर्मनी से 1500 मिसाइलें और मिल गयी हैं।

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से लगातार दोनों पक्ष आक्रामक भूमिका में हैं। रूस की ओर से बार बार परमाणु हथियारों के प्रयोग की धमकी तो दी ही जा रही थी, रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन ने अपने परमाणु बलों को विशेष अलर्ट पर रखने के आदेश दे दिए थे। अब रूस ने कई परमाणु पनडुब्बियों को उत्तरी अटलांटिक में तैनात कर दिया है। ये पनडुब्बियां 16 बैलिस्टिक मिसाइलों को ले जाने में सक्षम हैं। पुतिन के इस कदम के बाद परमाणु युद्ध का खतरा बढ़ गया है।

इस बीच रूस ने दावा किया है कि उसके सैन्य अभियान का पहला चरण लगभग पूरा हो गया है और इसके बाद उसके सैनिक पूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र को पूरी तरह से मुक्त करने पर केंद्रित करेंगे। माना जा रहा है कि रूस ने अब राजधानी कीव पर हमलों की रफ्तार कम करने और डोनबास पर नियंत्रण स्थापित करने की रणनीति बनाई है। रूस के आक्रामक तेवरों के बावजूद यूक्रेनी सेना भी रूसी सेना का डटकर मुकाबला कर रही है। उसे अंतरराष्ट्रीय मदद भी मिल रही है। जर्मनी ने यूक्रेन को लड़ाई आगे बढ़ाने के लिए 1500 और मिसाइलें भेजी हैं। 25 मार्च को जर्मनी से 1500 विमान भेदी मिसाल स्ट्रेला की खेप यूक्रेन पहुंची। साथ ही जर्मनी ने 100 मशीनगनें भी यूक्रेन को भेजी हैं।

शेयर करें