मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘वोट से सत्ता परिवर्तन करे कांग्रेस’, राजनाथ सिंह ने लोकतंत्र को लेकर दी नसीहत ‘दो लड़कों की जोड़ी चुनाव से पहले ही फेल’, सपा-कांग्रेस गठबंधन पर योगी का तंज सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का एक्शन, पासपोर्ट को लेकर 7 दिन में मांगा जवाब UP Election 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन में बढ़ी तकरार, उम्मीदवारों की सूची पर घमासान सौरव दास को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, विदेश जाने से रोकने के मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून पर पंजाब सरकार और अकाल तख्त के बीच बढ़ा विवाद आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को राहत, अब हाईकोर्ट में सुना जाएगा उनका पक्ष उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IPS और 18 PPS इधर से उधर
उत्तर प्रदेश

गणतंत्र दिवस की धूमः संगम नगरी प्रयागराज में भी साधु-संतों ने किया ध्वजारोहण

Rakesh

गणतंत्र दिवस की वर्षगांठ शुक्रवार को संगम नगरी प्रयागराज में भी उत्साह के साथ मनाई गई। इस मौके पर संगम की रेती पर लगे माघ मेले में मौजूद साधु-संतों ने भी ध्वजारोहण किया। भगवाधारी संतों ने इस मौके पर राष्ट्रगान के साथ ही देशभक्ति के गीत और भजन पेश कर अनूठी मिसाल कायम की।

sadhu-sant
शेयर करें

प्रयागराज।  गणतंत्र दिवस की वर्षगांठ शुक्रवार को संगम नगरी प्रयागराज में भी उत्साह के साथ मनाई गई। इस मौके पर संगम की रेती पर लगे माघ मेले में मौजूद साधु-संतों ने भी ध्वजारोहण किया। भगवाधारी संतों ने इस मौके पर राष्ट्रगान के साथ ही देशभक्ति के गीत और भजन पेश कर अनूठी मिसाल कायम की।

मेले में नागेश्वर धाम आश्रम में मौजूद दंडी सन्यासियों ने झंडा फहराया। इस मौके पर संतों ने देशवासियों से राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने और एकजुट होकर देश व समाज को मजबूत करने की बात कही।

अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर के लोकार्पण की वजह से इस बार का गणतंत्र दिवस बेहद खास रहा। संतों ने मंदिर निर्माण पर खुशी जताई। नागेश्वर धाम के साथ ही माघ मेले में तमाम दूसरे संत महात्माओं के पंडालों में ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस की वर्षगांठ देश प्रेम की भावनाओं के साथ मनाई गई।

शेयर करें