1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संभल: मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे,  दो घंटे तक बाधित रहा यातायात

संभल: मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे,  दो घंटे तक बाधित रहा यातायात

यूपी के संभल जिले के चंदौसी रेलवे स्टेशन पर ( 12 मई) शुक्रवार की सुबह एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। जिससे लगभग दो घंटे तक यातायात बाधित रहा।

By Rajni 

Updated Date

संभल।  यूपी के संभल जिले के चंदौसी रेलवे स्टेशन पर ( 12 मई) शुक्रवार की सुबह एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। जिससे लगभग दो घंटे तक यातायात बाधित रहा।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई

रेल अफसरों ने बताया कि चंदौसी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे बिहार के चंदसारी जा रही एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। उन्होंने बताया कि हादसे के कारण चंदौसी रेलवे स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक ट्रैक बाधित रहा। इन डिब्बों में ऑटोमोबाइल से संबंधित सामान थे।

उन्होंने बताया कि डिब्बों को पटरी से हटाने के बाद अब यातायात सामान्य हो गया है। उन्‍होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। हादसे में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com