मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हेल्थ

सिर्फ 30 दिनों तक नॉनवेज को कहे ना

Avnish

अगर आप नॉनवेज खाने के शोकीन है तो यह पढ़ ले इसके बाद नहीं छुएंगे कभी नॉनवेज

nonveg
शेयर करें

नई दिल्ली  । कुछ लोग ऐसे भी होते है जो मांसाहारी खाना नहीं खाते  शुद्ध शाकाहारी होते हैं और ऐसे में नॉन वेजिटेरियन को काफी परेशानी होती है नॉनवेज को छोड़ना हालांकि, सिर्फ एक महीने के लिए नॉन-वेज छोड़कर आप कई तरह के लाभ पा सकते हैं। इस दौरान आपकी बॉडी में जिस तरह के बदलाव आएंगे, उन्हें देखकर यकीन मानिए आप कभी भी नॉन-वेज को हाथ तक नहीं लगाएंगे। नॉन-वेज बंद करने से दिल की सेहत अच्छी होती है, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और कुछ तरह के कैंसर का खतरा भी कम होता है. आइए जानते हैं 1 महीने अगर नॉन-वेड फूड्स छोड़ दिया जाए तो शरीर में क्या-क्या बदलाव आएंगे…

 

तेजी से कम होगा वजन
प्लांट बेस्ड फूड्स खाने से वजन कम होता है। नॉन वेज की तुलना में इनमें कम कैलोरी और हाई फाइबर पाया जाता है। इससे बार-बार भूख नहीं लगती और वजन पर कंट्रोल रहता है।
कब्ज की छुट्टी
हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक,  अगर आप सिर्फ एक महीने ही नॉनवेज छोड़कर प्लांट-बेस्ड फूड्स का सेवन शुरू कर दें तो सेहत को कई फायदे होंगे। चूंकि वेजीटेरियन फूड्स में जबरदस्त फाइबर पाए जाते हैं। ये पाचन को बेहतर बनाकर कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने का काम करते हैं। इससे बाउल मूवमेंट भी बना रहता है और डाइजेस्टिव सिस्टम दुरुस्त रहता है।
कोलेस्ट्रॉल होगा कंट्रोल
एनिमल बेस्ड फूड्स में सैचुरेटेड और ट्रांस फैट ज्यादा पाया जाता है. जो हाई कोलेस्ट्रॉल का कारण बन जाते हैं। अगर सिर्फ एक महीने के लिए ही इन्हें छोड़ दिया जाए तो कोलेस्ट्रॉल लेवल काफी हद तक कंट्रोल में आ जाता है। प्लांट-बेस्ड फूड्स ब्लड कोलेस्ट्रॉल लेवल को सुधारता है।
एनर्जी बढ़ेगी जबरदस्त
प्लांट-बेस्ड फूड्स से शरीर को कई तरह के पोषक तत्व मिलते हैं। शरीर में विटामिन, मिनरल्स, कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स पाए जाते हैं। ये शरीर में एनर्जी लेवल बढ़ाकर आलस और सुस्ती को दूर करते हैं। मांसाहारी फूड्स में ऐसा नहीं होता है. इन्हें खाने के बाद आलस, सुस्ती आती है।
शेयर करें