मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में दो कार बम विस्फोटों में कम से कम 100 लोगों की मौत

इंडिया वॉइस

Somalia Blast: सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में शनिवार को शिक्षा मंत्रालय के बाहर दो कार बम विस्फोटों में कम से कम 100 लोग मारे गए और 300 घायल हो गए, देश के राष्ट्रपति ने रविवार तड़के एक बयान में कहा।

शेयर करें

Somalia Blast: सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में शनिवार को शिक्षा मंत्रालय के बाहर दो कार बम विस्फोटों में कम से कम 100 लोग मारे गए और 300 घायल हो गए, देश के राष्ट्रपति ने रविवार तड़के एक बयान में कहा। घटना शिक्षा मंत्रालय के बाहर की है. सोमालिया के राष्ट्रपति हसन शेख ने एक बयान में घटना की पुष्टि करते हुए 300 लोगों के घायल होने की बात की है.

बता दें कि, सोमालिया की राजधानी मोगादिशू में शनिवार 29 अक्टूबर को दो कार बम विस्फोट हुए जिनमें 30 लोगों के मरने की खबर आयी थी वहीं अब मौत का आंकड़ा बढ़कर 100 तक पहुंच गया है. वहीं, अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. राष्ट्रपति हसन शेख महमूद ने आतंकी संगठन अल-शबाब को इसका जिम्मेदार ठहराते हुए हमले को कायराना बताया है.

आतंकी गुट अल-शबाब पर हमले का शक

सूत्रों के अनुससर, अल-शबाब अक्सर (Al-Shabab) हाई-प्रोफाइल स्थानों पर हमलों (Attack) के साथ राजधानी को निशाना बनाता है. ये राजधानी के इलाके में विस्फोटों से शुरू होते हैं और बंदूकधारियों के प्रवेश और सुरक्षा टीमों से जूझते रहते हैं. इस आतकी गुट ने साल 2015 में शिक्षा मंत्रालय (Education Ministry) पर धावा बोल दिया था. साल 2017 में बड़े पैमाने पर अल-शबाब ने विस्फोट किया था, जिसमें 500 से अधिक लोग मारे गए थे. सोमालिया (Somalia) की सरकार चरमपंथी गुट के खिलाफ एक नए हमले में लगी हुई है जिसे संयुक्त राज्य अमेरिका ने अल-कायदा के सबसे घातक संगठनों में से एक के रूप में चिन्हित किया है.

शेयर करें