मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

श्रीलंका में हालात बेकाबू: राष्ट्रपति आवास में घुसने की कोशिश, पुलिस गोलीबारी में दस घायल

इंडिया वॉइस

श्रीलंका में आर्थिक संकट गहरा रहा है, ऐसे में हालात बेकाबू होने लगे हैं। लोगों ने राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के आवास पर जबरदस्ती घुसने का प्रयास करने वालों पर पुलिस ने गोलीबारी की।

शेयर करें

कोलंबो, 01 अप्रैल। श्रीलंका में आर्थिक संकट मुसीबत बन गया है और हालात बेकाबू हो गये हैं। आर्थिक स्थितियों से परेशान सैकड़ों लोगों की भीड़ ने राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के आवास में जबरन प्रवेश करने का प्रयास किया। इस पर पुलिस को गोलीबारी करनी पड़ी, जिसमें दस लोग घायल हो गए हैं।

श्रीलंका में लगातार बढ़ती महंगाई और कम होती आवश्यक वस्तुओं ने लोगों में गुस्सा बढ़ा दिया है। इस मसले पर श्रीलंका सरकार के रवैये को लेकर भी आक्रोश है। लगातार प्रदर्शन तेज होते जा रहे हैं। कोलंबो में तो एक दिन के लिए कर्फ्यू तक लगाना पड़ा था। श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग को लेकर सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने राजधानी कोलंबो में उनके आवास पर धावा बोल दिया। उन्हें काबू में करने के लिए पुलिस ने पहले आंसू गैस छोड़ी और पानी की बौछारें कीं। इतने पर भी प्रदर्शनकारी नहीं माने तो पुलिस को गोली चलानी पड़ी। इसमें कम से कम दस लोगों के घायल होने की खबर है। प्रदर्शन के वक्त राजपक्षे अपने आवास पर नहीं थे। राष्ट्रपति निवास के आसपास के इलाकों में आगजनी के बाद वाहनों का मलबा पड़ा नजर आया। श्रीलंका में ईंधन की भारी किल्लत हो गई है। पेट्रोल पंपों पर डीजल नहीं मिलने के कारण सार्वजनिक बसों व अन्य वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। श्रीलंका की सरकारी बिजली कंपनी ने जनरेटरों के लिए बिजली नहीं मिलने से 12 घंटे की कटौती शुरू कर दी है। यह देश के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी कटौती है।

शेयर करें