मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

बांग्लादेश में हिंदू श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 24 लोगों की मौत , एक दर्जन से अधिक लोग लापता

इंडिया वॉइस

बांग्लादेश के पंचगढ़ जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है ,हिंदू श्रद्धालुओं से भरी नाव बोदेश्वरी मंदिर जा रही थी तभी कोरोटा नदी में नाव के पलटने से उसपे सवार 24 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग लापता है

शेयर करें

BANGLADESH NEWS: पश्चिमोत्तर बांग्लादेश के पंचगढ़ जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है ,रविवार की सुबह हिंदू श्रद्धालुओं से भरी नाव बोदेश्वरी मंदिर जा रही थी,तभी नाव अचानक कोरोटा नदी में पलट गयी और नाव के पलटने से उसपे सवार 24 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग लापता है,यह सब श्रद्धालु नवरात्रि के पावन अवसर पर (महालया) कोरोटा नदी में नाव पे सवार होकर बोदेश्वरी मंदिर दर्शन को जा रहे थे

मुस्लिम बहुल बांग्लादेश मे हर साल दुर्गा पूजा के अवसर पर भारी संख्या में हिंदू श्रद्धालु बोदेश्वरी मंदिर दर्शन को जाते है, नाव में क्षमता से अधिक यात्री (70 से 80 लोग )सवार थे जिसके कारण नाव पलट गयी और ये दर्दनाक घटना हुआ,स्थानीय अधिकारियों को जीवित लोगों के इलाज और मृतकों के मुआवजे के लिए तत्काल कदम उठाने को कहा गया है

बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हमीद और प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस घटना पर शोक जताया है,इस घटना में 24 लोगो की मौत हुयी है जिसमे 8 नाबालिग बच्चे और 12 महिलाएं शामिल हैं, स्थानीय अस्पताल मे घायलो को लाए जाने के बाद उनमें से कुछ लोगों को मृत घोषित कर दिया गया,इस घटना मे अभी कई लोग लापता है जिन्हे दमकलकर्मी और स्थानीय गोताखोरो द्वारा तलाश किया जा रहा है

शेयर करें