1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. तालिबान का संगीतकार पर बरसा कहर, आंखों के सामने जला दिया वाद्य यंत्र

तालिबान का संगीतकार पर बरसा कहर, आंखों के सामने जला दिया वाद्य यंत्र

अफगानिस्तान में सत्ता बदलाव के बाद आम जनता से कई अधिकार छीन लिये गए हैं। महिलाओं के अलावा अब संगीतकारों पर भी तालिबान का कहर बरसने लगा है। हाल में इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वारयल हो रहा है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

काबुल, 16 जनवरी। अफगानिस्तान पर सत्ता संभालने के बाद तालिबान का कहर नए-नए रूप में सामने आ रहा है। अफगानिस्तान के पक्तिया प्रांत में एक संगीतकार के सामने ही उसके वाद्य यंत्र जला दिये गए और वह चुपचाप रोता रहा।

पढ़ें :- FCRA AMENDMENT BILL 2026: विदेशी फंडिंग पर नया कानून क्या बदलेगा? जानिए 1976 से 2026 तक पूरी कहानी

अफगानिस्तान में तालिबान की सत्ता के बाद लगातार वहां की खतरनाक स्थितियों की सूचनाएं सामने आ रही हैं। अब अफगानिस्तान के पक्तिया प्रांत के जजाई अरब जिले से एक वीडियो सामने आया है। अफगानिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार द्वारा सोशल मीडिया में पोस्ट किये गए एक वीडियो में तालिबानी अराजकता साफ दिख रही है। इस वीडियो एक अफगानी संगीतकार के सारे संगीत यंत्र कुछ लोग जला रहे हैं। उक्त संगीतकार अपने वाद्य यंत्रों को जलते हुए देखकर रोते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि बंदूक लिए हुए एक व्यक्ति संगीतकार की दयनीय दशा पर हंस रहा था। एक अन्य व्यक्ति इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना रहा था।

पढ़ें :- भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में कोर्ट ने जारी किया गैर - जमानती वारंट, 11 लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी के आदेश

उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान की सत्ता संभालने के बाद तालिबान वहां के सामाजिक जीवन में अनेक पाबंदियों की घोषणा कर चुका है। तालिबान ने विवाह समारोहों में संगीत पर रोक लगा रखी है। वहां आयोजन स्थलों व होटल्स आदि के प्रबंधकों से पुरुषों व महिलाओं के लिए अलग-अलग आयोजन करने का फरमान जारी किया गया है।साथ ही अफगानिस्तान के टीवी चैनलों, नाटकों आदि में महिलाओं की भूमिका समाप्त करने के निर्देश भी दिये गए हैं। तालिबान ने अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में कपड़ों की दुकानों में पुतलों (डमी) के सिर काटने का भी आदेश दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com