मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

भारत अस्थायी तौर पर यूक्रेन से पोलैंड स्थानांतरित करेगा अपना दूतावास

इंडिया वॉइस

विदेश मंत्रालय ने रविवार को कहा कि यूक्रेन में तेजी से बिगड़ते सुरक्षा हालात और अब देश के पश्चिमी हिस्सों पर भी होते हमलों को देखते हुए दूतावास को स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया है। बदलते घटनाक्रम को देखते हुए स्थिति की बाद में दोबारा समीक्षा की जाएगी।

indian embassy in ukraine
शेयर करें

नई दिल्ली : भारत ने रूस की ओर से हमले की मार झेल रहे पूर्वी यूरोपीय देश यूक्रेन से अपने दूतावास को अस्थाई तौर पर पोलैंड में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है। विदेश मंत्रालय ने रविवार को कहा कि यूक्रेन में तेजी से बिगड़ते सुरक्षा हालात और अब देश के पश्चिमी हिस्सों पर भी होते हमलों को देखते हुए दूतावास को स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया है। बदलते घटनाक्रम को देखते हुए स्थिति की बाद में दोबारा समीक्षा की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि रूस ने पूर्वी यूरोपीय देश यूक्रेन पर हमला किया है। उसकी सेना धीरे-धीरे देश की पूर्वी सीमा से बढ़ते हुए राजधानी कीव की ओर जा रही है। इसी बीच अभी तक सुरक्षित यूक्रेन के पश्चिमी हिस्सों पर भी रूस ने हमला शुरू कर दिया है। पश्चिमी भाग के जरिए ही भारत ने अपने नागरिकों और छात्रों को अन्य यूरोपीय देशों के माध्यम से युद्धग्रस्त देश से निकाला था।

इससे पहले आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूक्रेन में चल रहे संघर्ष के संदर्भ में भारत की सुरक्षा तैयारियों और मौजूदा वैश्विक परिदृश्य की समीक्षा के लिए रक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक की अध्यक्षता की थी।

शेयर करें