मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘वोट से सत्ता परिवर्तन करे कांग्रेस’, राजनाथ सिंह ने लोकतंत्र को लेकर दी नसीहत ‘दो लड़कों की जोड़ी चुनाव से पहले ही फेल’, सपा-कांग्रेस गठबंधन पर योगी का तंज सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का एक्शन, पासपोर्ट को लेकर 7 दिन में मांगा जवाब UP Election 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन में बढ़ी तकरार, उम्मीदवारों की सूची पर घमासान सौरव दास को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, विदेश जाने से रोकने के मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून पर पंजाब सरकार और अकाल तख्त के बीच बढ़ा विवाद आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को राहत, अब हाईकोर्ट में सुना जाएगा उनका पक्ष उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IPS और 18 PPS इधर से उधर
उत्तर प्रदेश

बहराइच में भेड़िये का आतंक, छठा भेड़िया ड्रोन कैमरे में हुआ ट्रेस, तस्वीरें वायरल

up bureau

यूपी के बहराइज में पिछले कई दिनों से आदमखोर भेड़िये तांडव मचा रहे थे और आए दिन ग्रामीणों को अपना शिकार बना रहे थे , जिसके बाद से वन विभाग और पुलिस की टीम आदमखोर भेड़िये को पकड़ने में जुटी हुई थी

बहराइच में भेड़िये का आतंक, छठा भेड़िया ड्रोन कैमरे में हुआ ट्रेस, तस्वीरें वायरल
शेयर करें

बहराइज। यूपी के बहराइज में पिछले कई दिनों से आदमखोर भेड़िये तांडव मचा रहे थे और आए दिन ग्रामीणों को अपना शिकार बना रहे थे , जिसके बाद से वन विभाग और पुलिस की टीम आदमखोर भेड़िये को पकड़ने में जुटी हुई थी और काफी कड़ी मशक्कत के बाद कुछ भेड़िए वन विभाग की पकड़ में आए थे, भेड़ियों के सभी साथी तो वन विभाग के पकड़ में आ गए थे लेकिन आखिरि छठा साथी अभी भी वन विभाग के पकड़ से बाहर है, साथ ही छठा भेड़िया कई मासूमों को अपना शिकार भी बना चुका है, वन विभाग की टीम छठे भेड़िये को पकड़ने के लिए अपनी हर तकनीक अपना रही है वहीं अब छठे भेड़िए को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है।

बतां दे कि छठा भेड़िया वन विभाग के कैमेरे में कैद हुआ है। पिछले कई दिनों से वन विभाग की टीम इसके तलाश में लगी थी और ड्रोन कैमरे से इस भेड़िये की निगरानी कर रही थी। छठा भेड़िया कई मासूमों पर जानलेवा हमला भी कर चुका है। छठे भेड़िये की तस्वीरें महसी इलाके में वन विभाग के ड्रोन कैमेरे में कैद हुई हैं । छठा आदमखोर भेड़िया वन विभाग के ड्रोन कैमरे में गन्ने के खेत में ट्रेस हुआ
है ।

वही वन विभाग और पुलिस की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थी। आसपास के इलाकों में चौकसी बढ़ा दी गई है। वन विभाग की टीम लगातार गन्ने के खेतों में घुस कर पिछले कई दिनों से सर्च अभियान चला रही थी।वहीं अब वन विभाग के ड्रोन कैमरे में कैद होनें के बाद छठा भेड़िये के जल्द पकड़े जाने की उम्मीद बढ़ गई है ।

शेयर करें