मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘वोट से सत्ता परिवर्तन करे कांग्रेस’, राजनाथ सिंह ने लोकतंत्र को लेकर दी नसीहत ‘दो लड़कों की जोड़ी चुनाव से पहले ही फेल’, सपा-कांग्रेस गठबंधन पर योगी का तंज सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का एक्शन, पासपोर्ट को लेकर 7 दिन में मांगा जवाब UP Election 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन में बढ़ी तकरार, उम्मीदवारों की सूची पर घमासान सौरव दास को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, विदेश जाने से रोकने के मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून पर पंजाब सरकार और अकाल तख्त के बीच बढ़ा विवाद आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को राहत, अब हाईकोर्ट में सुना जाएगा उनका पक्ष उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IPS और 18 PPS इधर से उधर
उत्तर प्रदेश

ब्लड बैंक की खुली पोल, फर्जी रिपोर्ट बनाकर लोगों के जीवन के साथ कर रहे थे खिलवाड़

up bureau

एक तरफ स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में लगे हैं लेकिन उनके ही कर्मचारी उनके मंसूबे पर पूरी तरह से पानी फिरते नजर आ रहे हैं ताजा

ब्लड बैंक की खुली पोल, फर्जी रिपोर्ट बनाकर लोगों के जीवन के साथ कर रहे थे खिलवाड़
शेयर करें

देवरिया। एक तरफ स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में लगे हैं लेकिन उनके ही कर्मचारी उनके मंसूबे पर पूरी तरह से पानी फिरते नजर आ रहे हैं ताजा मामला देवरिया जनपद के महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक का है जहां लोगों के मानव जीवन के साथ धजिया उड़ाई जा रही है। ब्लड डोनेट करने पर वहां के डॉक्टर एवं कर्मचारी गलत रिपोर्ट बनाकर लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। और ब्लड डोनेट करने वाले व्यक्ति को हेपेटाइटिस बी जैसी गंभीर बीमारियां बता कर उन्हें फिजिशियन से सलाह लेने की बात कर रहे है। और जब व्यक्ति ने कई बहु चर्चित पैथोलॉजी में अपना तीन-तीन बार जांच कराया तो रिपोर्ट नेगेटिव आया। फिर काफी मशक्कत के बाद जब उस व्यक्ति ने ब्लड बैंक में पुन: जांच कराया तो रिपोर्ट नेगेटिव आया। जहां एक ही ब्लड बैंक में दो-दो रिपोर्ट एक सवालिया निशान ब्लड बैंक पर खड़ा कर रहा है।

यह पहली घटना नहीं है ऐसे ही घटना एक और व्यक्ति के साथ हुआ था। और उसने भी कई जगह कई पैथोलॉजी पर जांच कराया और नेगेटिव आया। पीड़ित सतीश सिंह ने कहा कि मैंने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर कर दिया है। यह ब्लड बैंक वाले मुझे मेंटल हरासमेंट बहुत किए। और इस रिपोर्ट से मेरे घर वाले भी काफी घबरा गए थे। कहीं ना कहीं ब्लड बैंक में मानव जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

शेयर करें