मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘वोट से सत्ता परिवर्तन करे कांग्रेस’, राजनाथ सिंह ने लोकतंत्र को लेकर दी नसीहत ‘दो लड़कों की जोड़ी चुनाव से पहले ही फेल’, सपा-कांग्रेस गठबंधन पर योगी का तंज सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का एक्शन, पासपोर्ट को लेकर 7 दिन में मांगा जवाब UP Election 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन में बढ़ी तकरार, उम्मीदवारों की सूची पर घमासान सौरव दास को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, विदेश जाने से रोकने के मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून पर पंजाब सरकार और अकाल तख्त के बीच बढ़ा विवाद आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को राहत, अब हाईकोर्ट में सुना जाएगा उनका पक्ष उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IPS और 18 PPS इधर से उधर
उत्तर प्रदेश

लखनऊ से हरदोई आई बारात में दूल्हे के पिता के साथ हुई लूट, रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार

Rakesh

हरदोई की देहात कोतवाली इलाके में सीतापुर रोड पर महोलिया बाईपास के पास स्थित जलसा मैरिज हॉल में लखनऊ के बुद्धेश्वर से आलोक तिवारी की बारात आई थी। जहां पर द्वारचार चल रहा था। द्वारचार के दौरान दूल्हे के पिता कृष्ण कुमार तिवारी के हाथ में पैसों से भरा बैग था। जिसमें डेढ़ लाख नकदी, सोने की अंगूठी और लॉकर की चाभी थी।

victim
शेयर करें

हरदोई। हरदोई की देहात कोतवाली इलाके में सीतापुर रोड पर महोलिया बाईपास के पास स्थित जलसा मैरिज हॉल में लखनऊ के बुद्धेश्वर से आलोक तिवारी की बारात आई थी। जहां पर द्वारचार चल रहा था। द्वारचार के दौरान दूल्हे के पिता कृष्ण कुमार तिवारी के हाथ में पैसों से भरा बैग था। जिसमें डेढ़ लाख नकदी, सोने की अंगूठी और लॉकर की चाभी थी।

इस दौरान युवक ने लूट के इरादे से उनके हाथ से बैग छीन लिया और भाग गया। लूट की वारदात के बाद हड़कंप मच गया। बारात में लूट की जानकारी होते ही बारातियों और घरातियों ने दौड़ कर लुटेरे युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

लेकिन तबतक भाग रहे युवक ने दूल्हे के पिता से छीना गया पैसों से भरा बैग दूसरे साथी को दे दिया जिसे लेकर वह फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है।

शेयर करें