मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को राहत, अब हाईकोर्ट में सुना जाएगा उनका पक्ष उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IPS और 18 PPS इधर से उधर योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- ‘राधे-राधे तो शुरुआत है, सपा के लिए अब राम नाम सत्य का समय दिल्ली के कैफे में पार्टी के दौरान युवती से गैंगरेप! दो महिला सहकर्मियों समेत तीन गिरफ्तार ‘यह हमारे दिलों का गठबंधन है’, पंजाब में BJP-अकाली दल की दोस्ती पर बोले CM सैनी सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों का पेंच, कांग्रेस 125 सीटों पर अड़ी! यमुना एक्सप्रेसवे पर अब 75 की स्पीड से ज्यादा नहीं दौड़ेंगी गाड़ियां! शरद पवार नहीं लेंगे संन्यास! सुप्रिया सुले ने अटकलों को बताया बेतुका
बिहार

BPSC 67th Exam : परीक्षा के पैटर्न में होगा बदलाव, UPSC के पैटर्न पर परीक्षा की तयारी

बताया गया है कि बीपीएससी आगे होने वाली परीक्षाओं को संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी के पैटर्न पर करेगा।

BPSC
शेयर करें

पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) 67वीं प्रारंभिक परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद अब ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए गंभीर है। इसके लिए आयोग एक बड़ा निर्णय करने की तैयारी कर रहा है।

बताया गया है कि बीपीएससी आगे होने वाली परीक्षाओं को संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी के पैटर्न पर करेगा। इसके लिए आयोग की ओर से तैयारी की जा रही है। माना जा रहा है कि बीपीएससी 67वीं प्रारंभिक परीक्षा भी नए पैटर्न पर ही ले सकती है जो जून के बाद कभी भी परीक्षा आयोजित की जा सकती है। इसके लिए जल्द ही एक कमेटी गठित की जाएगी, जो इस पर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। यह निर्णय आयोग ने बीपीएससी 67वीं प्रारंभिक परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने के बाद चारों ओर से आलोचना होने के बाद की है।

आयोग के संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि परीक्षा में बदलावों पर विचार किया जा रहा है। आयोग की ओर से परीक्षा में होने वाले बदलाव से परीक्षा के पैटर्न में बदलाव के साथ परीक्षा आयोजित होने वाले केन्द्रों पर कड़े इंतजाम किए जाएंगे, जिससे पेपर लीक की घटना दोबारा न हो। साथ ही परीक्षा केन्द्रों में जैमर लगाये जायेंगे, ताकि प्रश्न पत्र की तस्वीर खींच कर भी पत्र लीक करने की संभावना न रहे। इतना ही नहीं परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे।

शेयर करें