मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हेल्थ

महिलाओं के अंदर यह कमी है बीमारी का कारण!

Avnish

महिला हर क्षेत्र में अपना झंड़ा लहराती है इसीलिए सबसे ताकत की जरूरत उनको होती है तो आज हम वो चीज के बारे में बताएंगे जिससे ताकत आती है।

health
शेयर करें

नई दिल्ली । आज के दौर में महिलाओं को डबल मेहनत करनी होती है। घर और ऑफिस की जिम्मेदारियां महिलाएं बखूबी निभा रही हैं। लेकिन इन दोनों ही कामों को संभालते वक्त महिलाएं खुद का ध्यान नहीं रख पाती हैं। इस वजह से उनकी सेहत पर खूब असर पड़ता है। शरीर में कई सारी चीजों की कमी होने लगती है. तरह-तरह की बीमारियां जन्म लेती है। अगर आप भी टाइम टू टाइम बीमार पड़ जाती हैं और कमजोरी महसूस करती हैं तो आपको अपने डाइट पर ध्यान देने की जरूरत है। कुछ पोषक तत्वों की कमी के चलते आप हमेशा बीमार पड़ सकती हैं। आइए जानते हैं वो कौन से पोषक तत्व है जो आपके शरीर में होना काफी जरूरी है।

विटामिन डी- महिलाओं के शरीर में अगर विटामिन डी की कमी होगी तो कई समस्या भी होगी । जोड़ों में दर्द मांसपेशियों में ऐंठन,विटामिन डी की कमी के कारण ही होता है. दरअसल विटामिन डी हड्डियों के मेटाबॉलिज्म, मांसपेशियों को मजबूत बनाने और उनके काम करने की क्षमता को बेहतर बनाने में मदद करता है। ये कैल्शियम के अवशोषण में भी मदद करता है।

आयरन- महिलाओं में अक्सर आयरन की कमी होती है। इस वजह से एनीमिया का खतरा भी बना रहता है। बता दें कि इसका एक बड़ा कारण है हर महीने पीरियड्स होना। खून की कमी के चलते महिलाओं को कमजोरी महसूस हो सकती है।

प्रोटीन – प्रोटीन अगर आपके शरीर में कम होगा तो भी आपको परेशानी हो सकती है। प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। मेटाबॉलिक रेट और कैलरी बर्न करने की क्षमता को भी बढ़ाता है।

कार्बोहाइड्रेट- कार्बोहाइड्रेट की कमी से आपके शरीर में ऊर्जा की कमी हो सकती है। इसके चलते भी आपको कमजोरी महसूस हो सकती है। सिरदर्द, मतली एकाग्रता में कमी हो सकती है।

शेयर करें