मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

US shooting: अमेरिका में सेंट लुइस हाई स्कूल में गोलीबारी में 3 समेत बंदूकधारी की मौत

इंडिया वॉइस

US Shooting: एक फिर से फ़ाइरिंग की घटना अम्रीका से सामने आ रही है जहां मिसौरी के सेंट लुइस हाई स्कूल में सोमवार को एक शूटर द्वारा की गई गोलीबारी में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और छह घायल हो गए। पुलिस ने स्कूल के अंदर बंदूकधारी का सामना किया और उसे मार डाला।

शेयर करें

US Shooting: फिर से अमेरिका में गोलीबारी देखने को मिली, एक बंदूकधारी ने सोमवार की सुबह सेंट लुइस हाई स्कूल में तोड़फोड़ की, एक महिला और एक किशोर लड़की को घातक रूप से गोली मार दी और छह अन्य को घायल कर दिया। ताजा मामला अमेरिका के मिसौरी से आया है। यहां के सेंट लुइस हाई स्कूल में बंदूकधारी द्वारा की गई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई है और छह अन्य घायल हो गए। इसके बाद जांच में जुटी पुलिस ने एक संदिग्ध की गोली मारकर हत्या कर दी। मारे गए लोगों में एक महिला और एक किशोर लड़की थी, जिनकी स्कूल में मौत हो गई थी।

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार, यह घटना सेंट्रल विजुअल एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स हाई स्कूल में हुई और शूटर को स्कूल के अंदर पुलिस ने गोली मार दी। कमिश्नर माइक सैक ने एक समाचार ब्रीफिंग में कहा कि यह हम सभी के लिए एक दिल दहला देने वाला दिन है। उन्होंने बताया कि इस घटना में नौ लोगों को गोली लगने की बात सामने आई है, वहीं सैकड़ों अन्य लोग बच गए।

बता दें कि, बंदूकधारी सहित आठ लोगों को अस्पताल ले जाया गया जिसके बाद संदिग्ध की अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद अधिकारियों ने पीड़ितों के परिवारों को सूचित किया। सैक ने कहा कि संदिग्ध की पहचान अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि लोगों को कई घाव हुए हैं और बंदूक की गोली के घाव भी देखने को मिले हैं।

शूटर ने पुलिस पर भी की गोलीबारी, जवाबी कार्रवाई में हुआ ढेर
बता दें कि पुलिस अधिकारियों को स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 9:10 बजे इस घटना की जानकारी मिली। पुलिस अधिकारियों को सूचना मिलने के बाद वे कुछ ही मिनटों में घटनास्थल पर पहुंच गए और तुरंत स्कूल को घेर लिया। बाद में, स्कूल के छात्रों ने अधिकारियों को बताया कि एक शूटर एक लंबी बंदूक से लैस था। इसी दौरान शूटर ने फायरिंग कर दी और जवाबी हमले में पुलिस ने आरोपी को मार गिराया।

शेयर करें