मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

महाराष्ट्र में कुदरत का कहरः मूसलधार बारिश ने मचाई तबाही, चट्टान गिरने से 10 की मौत, 48 घर जमींदोज

Rajni

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मूसलधार बारिश ने भीषण तबाही मचाई है। जान-माल का काफी नुकसान हुआ है। कई घर तबाह हो गए हैं। कई लोगों की जान चली गई है। बचाव व राहत कार्य के लिए NDRF की टीमें मौके पर तैनात हैं।

houses destroyed
शेयर करें

रायगढ़। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मूसलधार बारिश ने भीषण तबाही मचाई है। जान-माल का काफी नुकसान हुआ है। कई घर तबाह हो गए हैं। कई लोगों की जान चली गई है। बचाव व राहत कार्य के लिए NDRF की टीमें मौके पर तैनात हैं।

मृतकों के परिवार को 5 लाख की आर्थिक मदद

महाराष्ट्र सरकार मृतकों के परिवार को 5 लाख की आर्थिक मदद देगी। साथ ही घायलों के इलाज का खर्च भी उठाएगी। जिले में बुधवार रात चट्टान खिसकने से 48 घर तबाह हो गए। हादसे में 10 लोगों की जान गई है। जबकि 75 लोगों का रेस्क्यू किया गया। इर्शालवाड़ी गांव में इन लोगों को रेस्क्यू करने के लिए NDRF की टीमें मौके पर तैनात हैं।

राज्य के 4 जिलों में इन दिनों बाढ़ जैसे हालात हैं। रायगढ़ जिले में 6 में से 3 नदियां अंबा, सावित्री और पातालगंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि कुंडलिका, गढ़ी और उल्हास नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। बाढ़ जैसे हालात के बीच राज्य में NDRF की 12 टीमें तैनात की गई हैं।

टैग: Death
शेयर करें