मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

International News:सिंगापुर की फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, आग लगने से 38 साल के भारतीय नागरिक की मौत

इंडिया वॉइस

Fire Accident:सिंगापुर की एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है,इस दर्दनाक हादसे में 38 साल के भारतीय नागरिक की आग में झुलसने से दर्दनाक मौत हो गई है,इस हादसे में एक चीनी नागरिक के भी झुलसने की खबर सामने आई है जिसे इलाज के लिए सिंगापुर जनरल अस्पताल ले जाया गया,हादसे में मारे गए भारतीय नागरिक का अभी तक पहचान नहीं हो पाया है

Blaze fire is burning with black smoke. Backside is the head of fuel tanker truck.
शेयर करें

singapore News: सिंगापुर की एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है,इस दर्दनाक हादसे में 38 साल के भारतीय नागरिक की आग में झुलसने से दर्दनाक मौत हो गई है,इस हादसे में एक चीनी नागरिक के भी झुलसने की खबर सामने आई है जिसे इलाज के लिए सिंगापुर जनरल अस्पताल ले जाया गया,हादसे में मारे गए भारतीय नागरिक का अभी तक पहचान नहीं हो पाया है।

इसके बाद कार्यस्थल पर होने वाले हादसों में मौत का यह 46 वां मामला है, जो 2016 के बाद से सर्वाधिक है।शनिवार को मैनपावर मंत्रालय (MOM) ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, शुक्रवार सुबह 21 तुआस एवेन्यू तीन के परिसर में सिलेंडरों से ज्वलनशील गैस एसिटिलीन के अनियंत्रित रिसाव होने के कारण आग लगी थी।

मंत्रालय ने कहा कि उसने एशिया टेक्निकल गैस के नियोक्ता और ठेकेदार को ज्वलनशील गैस सिलेंडरों की जांच तथा रखरखाव से संबंधित सभी गतिविधियों को बंद करने का निर्देश दिया है।सिंगापुर में 2016 में कार्यस्थल पर 66 लोगों की मौत हो गयी थी। इसके बाद से मरने वालों का आंकड़ा 2022 में सबसे अधिक है।

शेयर करें