मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

यूपी के मुरादाबाद में ट्रक और पिकअप की भीषण टक्कर, 6 की मौत

Rajni

मुरादाबाद जिले के भगतपुर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक ट्रक और पिकअप वाहन की भीषण टक्कर हो गई। जिसमें 6 लोगों की जान चली गई।

road accedent
शेयर करें

मुरादाबाद। मुरादाबाद जिले के भगतपुर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक ट्रक और पिकअप वाहन की भीषण टक्कर हो गई। जिसमें 6 लोगों की जान चली गई। जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना पर एसएसपी घायलों को देखने जिला अस्पताल पहुंचे।

मृतकों में एक बच्चा, दो महिला और तीन पुरुष शामिल हैं। बता दें कि हादसा भगतपुर थाना क्षेत्र में दलपतपुर-काशीराम रोड पर रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ। भोजपुर के गांव कोरबाकू निवासी शब्बीर के परिवार लोग शादी समारोह में शामिल होने रामपुर के रसूलपुर नगला जा रहे थे।

टैग: Truck
शेयर करें