Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. बढ़ी आस्थाः सैंकड़ों साथियों के साथ दो पूर्व निगम पार्षदों ने थामा कांग्रेस का दामन

बढ़ी आस्थाः सैंकड़ों साथियों के साथ दो पूर्व निगम पार्षदों ने थामा कांग्रेस का दामन

भाजपा, आम आदमी पार्टी व अन्य दलों से कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वालों का सिलसिला थम नहीं रहा है। शुक्रवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी के पूर्व निगम पार्षद पृथ्वी सिंह राठौर, राजीव वर्मा और जय प्रकाश चौहान ने अपने सैंकड़ों साथियों के साथ संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।  

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। भाजपा, आम आदमी पार्टी व अन्य दलों से कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वालों का सिलसिला थम नहीं रहा है। शुक्रवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी के पूर्व निगम पार्षद पृथ्वी सिंह राठौर व राजीव वर्मा और जय प्रकाश चौहान ने अपने सैंकड़ों साथियों के साथ संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।

पढ़ें :- अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप पर हमले की PM मोदी और राहुल गांधी ने की निंदा, कहा- राजनीति और लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं

इस मौके पर पूर्व विधायक डा. बिजेन्द्र सिंह व मुकेश शर्मा, जितेन्द्र कुमार कोचर व लक्ष्मण रावत मौजूद थे। श्री लवली ने पार्टी में शामिल होने वालों को पटका पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर मौजूद सिक्ख संगत ने अरविन्दर सिंह लवली व मुकेश शर्मा को सम्मान स्वरूप सरोपा भेंट किया।

श्री लवली ने कहा कि आज से वह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के यहां उनके क्षेत्र में जाकर संवाद शुरू कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह गर्व का विषय है कि पूर्वी दिल्ली की लक्ष्मी नगर विधानसभाक्षेत्र जिसका लंबे समय तक स्व. डा. एके वालिया ने प्रतिनिधित्व किया था, उस विधानसभाक्षेत्र के चारों ब्लाकों से मैं शुरुआत कर रहा हूं।

उन्होंने कहा कि डा. वालिया ने दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए न केवल अभूतपूर्व काम किए थे बल्कि उनके कार्यकाल में नए अस्पताल बने थे। उन्होंने इस कार्यक्रम को डा. एके वालिया को समर्पित करते हुए कहा कि यह उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

दिल्ली की आम जनता में कांग्रेस पार्टी के प्रति बढ़ रहा विश्वासः लवली 

पढ़ें :- Video: पीएम मोदी के गढ़ में राहुल गांधी ने भरी हुंकार, गुजरात में छेड़े अयोध्या - अडानी के तार

श्री लवली ने कहा कि दिल्ली की आम जनता में कांग्रेस पार्टी के प्रति न केवल विश्वास बढ़ रहा है बल्कि आज कांग्रेस का कार्यकर्ता फक्र से सिर ऊंचा करके चल रहा है। डा. बिजेन्द्र सिंह ने कहा कि श्री लवली के अध्यक्ष बनने के बाद दिल्ली कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और आज दिल्ली के कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर पार्टी का न केवल प्रचार कर रहे हैं बल्कि मरने मिटने को तैयार हैं। उन्होंने पृथ्वी सिंह राठौर व राजीव वर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन दोनों का फैसला स्वागत योग्य है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि पार्टी में बड़े पैमाने पर भाजपा व आम आदमी पार्टी से शमिल होने वालों के आवेदन आए हुए हैं। श्री शर्मा ने कहा कि पार्टी आने वाले दिनों में सभी मुद्दों पर मुखर होकर अपनी बात कहेगी। अभी हमारा पूरा ध्यान पार्टी को संगठित करके कार्यकर्ताओं की फौज को जमीन पर उतारने पर लगा हुआ है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com