मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को राहत, अब हाईकोर्ट में सुना जाएगा उनका पक्ष उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IPS और 18 PPS इधर से उधर योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- ‘राधे-राधे तो शुरुआत है, सपा के लिए अब राम नाम सत्य का समय दिल्ली के कैफे में पार्टी के दौरान युवती से गैंगरेप! दो महिला सहकर्मियों समेत तीन गिरफ्तार ‘यह हमारे दिलों का गठबंधन है’, पंजाब में BJP-अकाली दल की दोस्ती पर बोले CM सैनी सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों का पेंच, कांग्रेस 125 सीटों पर अड़ी! यमुना एक्सप्रेसवे पर अब 75 की स्पीड से ज्यादा नहीं दौड़ेंगी गाड़ियां! शरद पवार नहीं लेंगे संन्यास! सुप्रिया सुले ने अटकलों को बताया बेतुका
क्षेत्रीय

यूक्रेन से मुंबई पहुंचे 182 छात्र, नारायण राणे ने किया स्वागत

इंडिया वॉइस

राणे ने कहा कि यूक्रेन में फंसे सभी छात्रों तथा भारतीय नागरिकों को भारत लाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके लिए हर स्तर पर प्रयास कर रहे हैं।

mumbai students returned from ukraine
शेयर करें

मुंबई : आपरेशन गंगा के तहत मंगलवार को सुबह यूक्रेन में फंसे 182 छात्रों को लेकर एयर इंडिया का विमान मुंबई पहुंचा। इस विमान से मुंबई पहुंचे सभी छात्रों का मुंबई एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने स्वागत किया। राणे ने कहा कि यूक्रेन में फंसे सभी छात्रों तथा भारतीय नागरिकों को भारत लाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके लिए हर स्तर पर प्रयास कर रहे हैं।

इन सभी छात्रों को मुंबई लाने के लिए एयर इंडिया का विमान सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट से रोमानिया के बुडारेस्ट के लिए रवाना हुआ था। यह विमान बुडारेस्ट से 182 छात्रों को लेकर कुवैत होते हुए मंगलवार सुबह सात बजकर 40 मिनट पर मुंबई पहुंचा। मुंबई एयरपोर्ट पर आपरेशन गंगा के तहत यह दूसरा विमान पहुंचा है। विमान से आए छात्रों ने बताया कि वे किसी तरह यूक्रेन की सीमा पार कर बुडारेस्ट पहुंचे थे। यूक्रेन में युद्ध की वजह से हालात बहुत ही खराब हैं। बहुत से भारतीय नागरिक बंकर में फंसे हुए हैं। ऐसे में मुंबई लौटे छात्रों से मिलकर उनके संरक्षकों ने खुशी व्यक्त की है।

शेयर करें