Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. युक्रेन और रूस के युद्ध के बीच संयुक्त राष्ट्र ने पुतिन से की शांति की अपील

युक्रेन और रूस के युद्ध के बीच संयुक्त राष्ट्र ने पुतिन से की शांति की अपील

रूस और युक्रेन के युद्ध के बीच संयुक्त राष्ट्र संघ ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से शांति का एक मौका देने की अपील की है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

कीव, 24 फ़रवरी। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद नाटो व अमेरिका सहित यूक्रेन के मित्र देश जवाब देने की तैयारी कर रहे हैं। इस बीच संयुक्त राष्ट्र संघ ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से शांति का एक मौका देने की अपील की है।

पढ़ें :- अभिनेत्री दीप्ति नवल ने मस्जिद विवाद पर दिया चौकाने वाला बयान, कहा – उन्हें पुराना मंदिर ही पसंद था

संयुक्त राष्ट्र संघ और नाटो व अमेरिका सहित पश्चिमी देशों की तमाम कोशिशों के बावजूद रूस ने यूक्रेन पर हमला बोल ही दिया है। रूस के हमले से यूक्रेन धू-धू कर जल रहा है। संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने ट्वीट कर कहा कि वे दिल की गहराइयों से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से बस एक बात कहना चाहते हैं। ट्वीट में उन्होंने लिखा, “राष्ट्रपति पुतिन आप अपनी सेनाओं को रोक लीजिए। शांति को एक मौका दीजिए, पहले ही बड़ी संख्या में लोग मारे जा चुके हैं।”

इस बीच यूक्रेन पर रूस के हमले को लेकर नाटो ने जोरदार जवाब देने की तैयारी की है। माना जा रहा है कि नाटो के सदस्य तीस देश एक साथ रूस पर हमला कर सकते हैं। अलग अलग देशों के बयानों से भी ऐसे संकेत मिल रहे हैं। कनाडा ने यूक्रेन पर रूस के हमले की कड़ी निंदा करने के साथ रूस से अपनी सेना वापस बुलाने का अनुरोध किया है। इंग्लैंड के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति से बात की है। राष्ट्रपति पुतिन ने खूनखराबे का रास्ता चुना है। इंग्लैंड और उसके सहयोगी मजबूती से जवाब देंगे। जर्मनी ने भी यूक्रेन के साथ एकजुटता दिखाने का संदेश दिया है।

यूक्रेन का पांच रूसी फाइटर जेट उड़ाने का दावा, बेलारूस ने भी किया हमला

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद अब बेलारूस ने भी यूक्रेन पर हमला बोल दिया है। हमले की चपेट में यूक्रेन के 11 शहर आए हैं। जवाबी कार्रवाई में यूक्रेन ने रूस के पांच फाइटर जेट उड़ाने का दावा किया है।

पढ़ें :- बजट सत्र में ओवैसी का छलका दर्द, कहा - बाबरी मस्जिद जिस जगह थी वहीं है…वहीं रहेगी…

संयुक्त राष्ट्र संघ, नाटो व अमेरिका सहित पश्चिमी देशों की तमाम कोशिशों के बावजूद रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया है। रूस का मित्र बेलारूस भी इस मसले पर खुलकर उसके साथ दिख रहा है।

रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव, खार्किव, मोलदोवा, चिसिनाव सहित 11 शहरों पर बैलेस्टिक मिसाइलें दाग कर लगभग समूचे यूक्रेन को हमले की परिधि में ला दिया है। जो हिस्सा बचा था, उस पर बेलारूस ने हमला कर दिया है। बेलारूस ने खेरसन एयरपोर्ट पर हमला किया है। वहां पर आग की ऊंची-ऊंची लपटें देखी गयीं। सभी प्रमुख शहरों में तेज धमाके गूंज रहे हैं।

यूक्रेन में लगा मार्शल लॉ, 300 लोगों के मारे जाने का दावा

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद यूक्रेन में मार्शल लॉ लगा दिया गया है। रूस द्वारा मिसाइलें दागे जाने के बाद राजधानी कीव का प्रमुख हवाई अड्डा भी खाली करा लिया गया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के युद्ध के एलान के बाद यूक्रेन ने भी कहा है कि वह अपना बचाव करेगा और जीतेगा भी। यूक्रेन ने अब तक 300 लोगों के मारे जाने का दावा किया है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन द्वारा यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई का एलान और रूसी सेनाओं द्वारा यूक्रेन पर हमले की शुरुआत के बाद यूक्रेन ने भी शांत न बैठने की बात कही है। रूसी हमले के बीच यूक्रेन में ‘मार्शल’ लॉ का ऐलान कर दिया गया है। वहीं एहतियातन कीव एयरपोर्ट को खाली करा लिया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com