मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘वोट से सत्ता परिवर्तन करे कांग्रेस’, राजनाथ सिंह ने लोकतंत्र को लेकर दी नसीहत ‘दो लड़कों की जोड़ी चुनाव से पहले ही फेल’, सपा-कांग्रेस गठबंधन पर योगी का तंज सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का एक्शन, पासपोर्ट को लेकर 7 दिन में मांगा जवाब UP Election 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन में बढ़ी तकरार, उम्मीदवारों की सूची पर घमासान सौरव दास को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, विदेश जाने से रोकने के मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून पर पंजाब सरकार और अकाल तख्त के बीच बढ़ा विवाद आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को राहत, अब हाईकोर्ट में सुना जाएगा उनका पक्ष उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IPS और 18 PPS इधर से उधर
उत्तर प्रदेश

”काम नहीं हुए तो 15 दिन में कबूल लूंगा इस्लाम”, UP के भाजपा नेता ने दी धर्म बदलने की धमकी, जानें मामला

up bureau

बीजेपी के नेता ने पार्टी से मदद ना मिलने पर इस्लाम धर्म अपनाने की धमकी दे दी है। बीजेपी नेता ने कैमरे के सामने धमकी देते हुए कहा कि अगर पार्टी के सांसद ने उनकी सहायता नहीं

''काम नहीं हुए तो 15 दिन में कबूल लूंगा इस्लाम'', UP के भाजपा नेता ने दी धर्म बदलने की धमकी, जानें मामला
शेयर करें

लखनऊ। बीजेपी के नेता ने पार्टी से मदद ना मिलने पर इस्लाम धर्म अपनाने की धमकी दे दी है। बीजेपी नेता ने कैमरे के सामने धमकी देते हुए कहा कि अगर पार्टी के सांसद ने उनकी सहायता नहीं की तो वो 15 दिन के भीतर इस्लाम अपना लेंगे। बीजेपी नेता के इस बयान के बाद सियासी भूचाल आ गया है। तो

बरेली का है मामला

उत्तर प्रदेश के बरेली में रहने वाले प्रदीप अग्रवाल भाजपा महानगर उपाध्यक्ष हैं। प्रदीप का कहना है कि बरेली के डीएम ने उनका हथियार रखने का लाइसेंस रद्द कर दिया है। ऐसे में जब उन्होंने बरेली सांसद संतोष गंगवार से मदद मांगी तो उन्हें कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। प्रशासन ने भी उनकी सहायता नहीं की। ऐसे में परेशान होकर प्रदीप अग्रवाल ने इस्लाम धर्म अपनाने की धमकी दे डाली है।

प्रदीप अग्रवाल का ऐलान

प्रदीप अग्रवाल ने सरेआम ऐलान करते हुए कहा कि 15 दिन के अंदर वो धर्म परिवर्तन कर लेंगे। प्रदीप का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी में रहकर भी उन्हें सांसद से कोई मदद नहीं मिली। इसलिए वो जल्द ही हमेशा के लिए इस्लाम धर्म अपना लेंगे। प्रदीप अग्रवाल ने फेसबुक पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि पार्टी के सांसद और विधायकों ने मेरा कोई मामला संज्ञान में नहीं लिया। इस घटना से मेरा मन बहुत निराश है। मेरे दुखी मन में विचार आ रहा है कि क्यों ना हिन्दू धर्म छोड़कर मुसलमान धर्म अपना लूं।

क्या है पूरा मामला

दरअसल अप्रैल 2022 में बरेली के सुभाष नगर में एक सिपाही के बेटे के साथ प्रदीप का झगड़ा हो गया था। इस दौरान प्रदीप अग्रवाल ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी। इस घटना में सिपाही का बेटा हिमेश बुरी तरीके से घायल हो गया था। मामले पर कार्यवाई करते हुए बरेली के डीएम रविंद्र कुमार ने प्रदीप की बंदूक का लाइसेंस कैंसिल कर दिया था।

शेयर करें