मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तराखंड

Uttarakhand Election : चुनाव प्रचार को धार देने के लिए आज से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे जेपी नड्डा

इंडिया वॉइस

विधानसभा चुनाव नजदीक है लिहाजा चुनाव के आखिरी दिनों में राजनीतिक दलों के नेता प्रचार प्रसार को धार देने में मजबूती से जुटे हुए हैं। इसी सिलसिले उत्तराखंड की सत्ता में भाजपा की पुनः वापसी के लिए प्रचार प्रसार करने भाजपा राष्ट्रिय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे।

JP Nadda BJP President
शेयर करें

Uttarakhand Assembly Election : देवभूमि उत्तराखंड में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव होना है। लिहाजा चुनाव में अब बेहद ही कम वक्त बचा हुआ है। ऐसे में चुनावी प्रचार-प्रसार को धार देने और मतदाताओं को लुभाने के चक्कर में सभी राजनीतिक दलों के नेता लगे हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रचार को धार देने के लिए आज से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। इस दौरान वह छह सीटों में उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

सहसपुर विधानसभा डोर टू-डोर प्रचार में लेंगे हिस्सा 

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज सुबह दस बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचें। इसके बाद वह यहां से उत्तरकाशी के लिए निकलें और यहां से गंगोत्री विधानसभा में उम्मीदवार के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर दो बजे वह सहसपुर विधानसभा पहुंचेंगे। यहां भाजपा उम्मीदवार के लिए वह डोर टू-डोर प्रचार में हिस्सा लेंगे। इसके बाद शाम को साढ़े तीन बजे वह डोईवाला पहुंच जाएंगे। यहां भाजपा उम्मीदवार के लिए वह जनसभा को संबोधित करेंगे।

सोमवार को 6 विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों के लिए करेंगे चुनाव प्रचार

सोमवार को जेपी नड्डा सुबह दस बजे अपने दो दिवसीय दौरे में 6 विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। वह जीटीसी हेलीपैड से बागेश्वर के लिए प्रस्थान करेंगे। बागेश्वर में वह भाजपा उम्मीदवार के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर दो बजकर बीच मिनट पर वह पिथौरागढ़ विधानसभा पहुंचेंगे। जहां वह उम्मीदवार के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम को साढ़े चार बजे वह देहरादून कैंट विधानसभा पहुंचेंगे, जहां वह अपने उम्मीरदवार के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे।

 

 

शेयर करें