मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
6 साल बाद फिर साथ आए BJP-अकाली दल, शाह बोले- पंजाब चुनाव में अकाली दल होगा बड़ा भाई UP Election 2027: सपा-कांग्रेस में सीटों पर संग्राम, 26 सीटों के ऑफर पर भड़की कांग्रेस कन्नौज में दर्दनाक हादसा! स्कूल बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 बच्चों की मौत गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर
बिहार

सीएम नितीश कुमार ने किया बच्चों के वैक्सीनेशन केन्द्र का शुभारंभ, 83 लाख से ज्यादा बच्चों को लगेगा टीका

इंडिया वॉइस

राज्य के 15 से 18 वर्ष के 83 लाख 46 हजार बच्चों को लगाई जाएगी कोरोना वैक्सीन।

Nitish Kumar corona vaccination
शेयर करें

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) में 15 से 18 वर्ष तक के बच्चों के कोरोना वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि बिहार में 15 से 18 वर्ष तक के 83 लाख 46 हजार बच्चों के वैक्सीनेशन की आज से शुरुआत हो गयी। इस अभियान में 15 से 18 वर्ष के सभी बच्चों को वैक्सीनेट कर दिया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सोमवार से पटना में 87 और बिहार के 2,801 वैक्सीनेशन सेंटर पर बच्चों के टीकाकरण की शुरुआत हो गयी है। पहला टीका सफाईकर्मी के बेटे को दिया गया है। वैक्सीनेशन के लिए गया में सबसे अधिक 243 सेंटर बनाए गये हैं, जबकि दूसरे नंबर पर भोजपुर है, जहां 229 वैक्सीनेशन सेंटर बने हैं। आईजीआईएमएस के अलावा पटना के पाटलिपुत्र अशोक सहित अन्य सेंटरों पर भी 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों के टीकाकरण की प्रक्रिया चल रही है। इस टीकारकरण के अभियान के तहत जिलाधिकारी ने सोमवार को राजकीय कन्या उच्च विद्यालय बांकीपुर स्थित टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया।

उल्लेखनीय है कि 350 दिन में 10 करोड़ वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड बनाने वाला बिहार अब बच्चों के वैक्सीनेशन को लेकर बड़ी तैयारी में है। बच्चों को वैक्सीनेट करने के लिए जिलों को अलग-अलग जोन में बांटा गया है। इसमें ग्रीन जोन में उन जिलों को रखा गया है जहां 200 से अधिक सेंटर हैं। इसके बाद येलो जोन है, जहां 100 के नीचे सेंटर हैं। जबकि, रेड जोन में 50 से कम सेंटर हैं।

शेयर करें