मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

यूक्रेन घटनाक्रम के बीच भारत यात्रा पर आयेंगे रूसी विदेश मंत्री

इंडिया वॉइस

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव गुरुवार को दो दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली आयेंगे। यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाई के बीच उनकी भारत यात्रा महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

शेयर करें

नई दिल्ली, 30 मार्च । रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव गुरुवार को दो दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली आयेंगे। यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाई के बीच उनकी भारत यात्रा महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

विदेश मंत्रालय के अनुसार रूसी संघ के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव 31 मार्च और पहली अप्रैल को नई दिल्ली का आधिकारिक दौरा करेंगे।

लावरोव की भारतीय नेताओं के साथ बातचीत में रूस के खिलाफ अमेरिका और पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए व्यापक प्रतिबंधों के संबंध में भारत-रूस व्यापारिक संबंधों की समीक्षा किए जाने की संभावना है। प्रतिबंधों के कारण रूस से भारत को होने वाले गैस और तेल के निर्यात और रक्षा खरीद पर विपरित असर पड़ने की संभावना है। प्रतिबंधों से बचने के लिए लेन-देन की रुपये-रूबल प्रक्रिया को फिर से सक्रिय करने का प्रस्ताव विचाराधीन है।

हाल के दिनों में भारतीय कंपनियों ने रूस से रियायती दामों पर कच्चा तेल हासिल करने के सौदे किए हैं।
लावरोव चीन की यात्रा के बाद नई दिल्ली आ रहे हैं। चीन प्रवास के दौरान उन्होंने पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से भी मुलाकात की थी।

हाल के दिनों में यूक्रेन के घटनाक्रम पर भारत का समर्थन हासिल करने के लिए पश्चिमी देशों की ओर से राजनयिक मुहिम चलाई जा रही है। इसी सिलसिले में अमेरिकी विदेश मंत्रालय की वरिष्ठ अधिकारी विक्टोरिया नुलैंड और यूरोपीय संघ के प्रतिनिधियों ने भारतीय अधिकारियों के साथ बातचीत की थी।
ब्रिटेन की विदेश मंत्री एलिजाबेथ ट्रस की भारत यात्रा को भी इस परिप्रेक्ष्य में देखा जा रहा है।
रूस के विदेश मंत्री यूक्रेन संकट शुरू होने के बाद पहली बार नई दिल्ली आ रहे हैं। भारत ने यूक्रेन के घटनाक्रम में रूस के खिलाफ पश्चिमी देशों की मुहिम का समर्थन नहीं किया है। भारतीय प्रतिनिधि ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और महासभा में यूक्रेन संबंधी प्रस्तावों पर मतदान से अनुपस्थित रहा है।

शेयर करें