1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चांद पर स्वागतम्ः वाराणसी में 1001 दीपों से लिखा गया चंद्रयान-3, की गई विशेष गंगा आरती

चांद पर स्वागतम्ः वाराणसी में 1001 दीपों से लिखा गया चंद्रयान-3, की गई विशेष गंगा आरती

जैसे–जैसे समय करीब आता जा रहा है, वैसे-वैसे चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थनाओं, दुआओं, यज्ञ और हवन का दौर जारी है। शिव नगरी वाराणसी में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए पूजा-पाठ का क्रम जारी हैं।

By Rakesh 

Updated Date

वाराणसी। जैसे–जैसे समय करीब आता जा रहा है, वैसे-वैसे चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थनाओं, दुआओं, यज्ञ और हवन का दौर जारी है। शिव नगरी वाराणसी में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए पूजा-पाठ का क्रम जारी हैं।

पढ़ें :- 2014 से पहले सरकारों को रहती थी कुर्सी बचाने की चिंता, देश के हाथ से निकल जाते थे अवसर : रक्षा मंत्री

गर्व और रोमांच के पल को यादगार बनाने के लिए चंद्रयान की लैंडिंग की पूर्व संध्या पर मंगलवार को वाराणसी के अस्सी घाट पर जय मां गंगा सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाली गंगा आरती में 1001 दीपों से चंद्रयान-3 लिखा गया और विशेष गंगा आरती 5 अर्चकों द्वारा की गई।

कामाख्या मंदिर एवं सुदामा कुटी आश्रम में हवन-पूजन

मां गंगा की भी पूजा की गई। 23 अगस्त को चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के लिए नमामि गंगे संस्था की ओर से सिंधिया घाट पर मां गंगा का पूजन कर आरती उतारी गई। वेदपाठी बटुकों ने प्रार्थना की। अस्सीघाट पर जय मां गंगा सेवा समिति की ओर से विशेष गंगा आरती हुई। इस दौरान 1001 दीपों से चंद्रयान-3 लिखा गया था। उधर, कमच्छा स्थित कामाख्या मंदिर एवं सुदामा कुटी आश्रम में हवन-पूजन हुआ।

पढ़ें :- Varanasi में 4 साल की मासूम से हुआ दुष्कर्म, पिता के दोस्त ने दिया घटना को अंजाम
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com