मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं योगी सरकार के स्वरोजगार के विजन पर खरा उतरा आजमगढ़, बलिया दूसरे और रामपुर तीसरे पायदान पर रोहतक में ढाबे पर खूनी वारदात: अंधाधुंध फायरिंग में 4 युवकों की हत्या सौरव दास की विदेश यात्रा पर रोक! केंद्र ने जारी किया लुक आउट सर्कुलर संविधान दिवस पर मोदी ने खोला कांग्रेस के पुराने फैसलों का पन्ना, आपातकाल से लेकर आरक्षण तक उठाए सवाल ‘वोट से सत्ता परिवर्तन करे कांग्रेस’, राजनाथ सिंह ने लोकतंत्र को लेकर दी नसीहत
उत्तर प्रदेश

काशी में मोदीः मातृ शक्तियों को किया प्रणाम, पीएम पर हुई पुष्प वर्षा

Rakesh

काशी पहुंचे पीएम मोदी ने शनिवार को महिलाओं से संवाद किया। इस मौके पर महिलाओं ने प्रधानमंत्री पर पुष्प वर्षा कर उत्साहित नज़र आईं। प्रधानमंत्री और काशी के सांसद पीएम मोदी शनिवार को अपने 42वें दौरे पर जनता के बीच पहुंचें।

pm modi
शेयर करें

वाराणसी। काशी पहुंचे पीएम मोदी ने शनिवार को महिलाओं से संवाद किया। इस मौके पर महिलाओं ने प्रधानमंत्री पर पुष्प वर्षा कर उत्साहित नज़र आईं। प्रधानमंत्री और काशी के सांसद पीएम मोदी शनिवार को अपने 42वें दौरे पर जनता के बीच पहुंचें।

पीएम मोदी ने तकरीबन 1600 करोड़ की लागत से बनी कई ज़न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जिसमें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास और अटल आवासीय स्कूलों का लोकार्पण भी शामिल है।

बताते चलें कि पीएम मोदी का यह दौरा लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हुआ है। ऐसे में उनका यह आगमन कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजातालाब के गंजारी में बनने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास कर जनसभा को संबोधित करने के बाद पीएम संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय पहुंचे, जहां महिला आरक्षण बिल को लेकर पीएम का अभिवादन करने पहुंचीं हजारों की संख्या में उपस्थित काशी की महिलाओं से रुबरु हुएं और उन्हें संबोधित भी किया।

सभा में मौजूद महिलाओं ने पीएम के ऊपर पुष्प वर्षा भी की। इस दौरान India Voice से बातचीत करते हुए महिलाओं ने कहा कि पीएम मोदी के वाराणसी आगमन पर वह बहुत खुश हैं। कहा कि महिला आरक्षण बिल को लेकर मोदी सरकार का धन्यवाद करने आई हैं।

टैग: varanasi
शेयर करें