मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
राजनाथ सिंह का दावा: उत्तराखंड में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार राहुल गांधी को भारत की तरक्की से होती है तकलीफ! नितिन नवीन का कांग्रेस पर बड़ा हमला मिशन 2027: दलित वोट बैंक पर BJP का बड़ा फोकस, SC मोर्चा के 6 जिलाध्यक्ष नियुक्त यूपी चुनाव से पहले कथाओं के मंच पर सियासी शक्ति प्रदर्शन! राजा भैया, बृजभूषण से अखिलेश यादव तक सक्रिय हरियाणा में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 94 करोड़ की संपत्ति सीज झारखंड के किसानों को बड़ी सौगात ! धान बेचने के 48 घंटे में खाते में आएंगे पैसे ‘जय श्रीराम’ के बाद ‘राधे-राधे’ पर भी घबराई सपा? अखिलेश पर केशव मौर्य का बड़ा हमला मुलायम सिंह ने मोदी के दोबारा PM बनने की कामना क्यों की थी? ब्रजेश पाठक ने बताई बड़ी वजह
बड़ी खबर

हिंसा के बाद जानिए आज क्या हालात हैं मणिपुर के ?

Avnish

मणिपुर में हिंसा की तस्वीरें सबने देखी थी कि मणिपुर जल रहा था। इलाके में पुलिस की भारी मौजूदगी है। फिलहाल इस वक्त हालात काबू में है।

manipur hinsa
शेयर करें

मणिपुर । मणिपुर में दो दिन पहले जो हिंसा भड़की थी अब शांत होते हुए नजर आ रही है। हर तरफ पुलिसबल तैनात है। असम राइफल्स और रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती भी हो चुकी है। जिसके बाद तनाव बेहद कम हो चुका है। लोगों से यहीं अपील की जा रही है कि शांति बनाए रखें। इस बीच इंफाल घाटी से भी तस्वीरें सामने आईं, जिसमें शनिवार को मार्केट खुली दिखीं। सड़कों पर आवाजाही भी शुरू हो चुकी है।राज्य में सुरक्षा चाक-चौबंद है।

सरकार ने हिंसा के बीच कहा कि पहाड़ों पर आधारिक पांच उग्रवादियों को मार गिराया गया है तो दूसरी ओर चुराचांदपुर में रिजर्व बटालियन के दो जवान अलग-अलग एनकाउंटर में घायल हो चुके हैं। पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए कहा कि एनकाउंटर चुराचांदपुर में हुआ था जहां सुरक्षाबलों ने चार उग्रवादी को मार गिराया।

कई परिवार पलायन करने को मजबूर

हिंसा के बाद कई परिवार ऐसे हैं जो अपना सारा समान लेकर पलायन की ओर बढ़ गए हैं। बता दें कि 1100 से ज्यादा परिवार ऐसे हैं, जो असम की सीमा पर पहुंचे हैं। पलायन करने वाले परिवार कुकी समुदाय के हैं । बताते चलें कि कुछ परिवार ऐसे हैं, जिनके घरों पर हमला किया गया था और वो परिवार दहशत में आ गए थे। जिसके बाद पलायन कर रहे हैं।

शेयर करें