मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नोएडा में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, पूरी बिल्डिंग आई चपेट में एशिया में भारत की बढ़ती ताकत का दुनिया ने माना लोहा, मोदी बने दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता राजनाथ सिंह का दावा: उत्तराखंड में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार राहुल गांधी को भारत की तरक्की से होती है तकलीफ! नितिन नवीन का कांग्रेस पर बड़ा हमला मिशन 2027: दलित वोट बैंक पर BJP का बड़ा फोकस, SC मोर्चा के 6 जिलाध्यक्ष नियुक्त यूपी चुनाव से पहले कथाओं के मंच पर सियासी शक्ति प्रदर्शन! राजा भैया, बृजभूषण से अखिलेश यादव तक सक्रिय हरियाणा में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 94 करोड़ की संपत्ति सीज झारखंड के किसानों को बड़ी सौगात ! धान बेचने के 48 घंटे में खाते में आएंगे पैसे
उत्तर प्रदेश

दावत में नहीं पहुंचे तो दबंगों ने कर दी पिटाई, तीन घायल

Desk

यूपी के मैनपुरी जिले में अजीब मामला सामने आया है। गांव में एक व्यक्ति के यहां दावत का आयोजन था। इसमें गांव के लोगों को बुलाया गया था। लेकिन दावत में कोई नहीं पहुंचा। इसी से नाराज होकर दबंगों ने पीड़ित परिवार के साथ मारपीट कर तीन लोगों को घायल कर दिया। दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट की। घटना एलाऊ थाना क्षेत्र के आघर गांव की है।

hospitalized
hospitalized
शेयर करें

मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी जिले में अजीब मामला सामने आया है। गांव में एक व्यक्ति के यहां दावत का आयोजन था। इसमें गांव के लोगों को बुलाया गया था। लेकिन दावत में कोई नहीं पहुंचा। इसी से नाराज होकर दबंगों ने पीड़ित परिवार के साथ मारपीट कर तीन लोगों को घायल कर दिया। दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट की। घटना एलाऊ थाना क्षेत्र के आघर गांव की है।

गांव के ही रहने वाले जगजीवन राम पुत्र सुरेंद्र सिंह के साथ दबंगों ने मारपीट की है। उनकी पत्नी ममता देवी भी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। उनका बेटा भूपेंद्र सिंह भी गंभीर रूप से घायल है। सभी घायलों को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित जगजीवन राम ने बताया कि उनके गांव के ही सूरज और श्याम सुंदर, अंशुल और गजेंद्र द्वारा एक दावत का आयोजन किया गया था। जिसमें कोई भी व्यक्ति उनके दावत में शामिल होने नहीं गया था। इसी बात से नाराज हो गए और जगजीवन को रास्ते में घेर कर उनके साथ मारपीट की। इसके बाद उनके घर पहुंचे 15 लोगों ने लाठी डंडों से मारपीट की घटना को अंजाम दिया।

शेयर करें