Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. खूबसूरत पलः दूल्हे को हुआ डेंगू तो दुल्हन पहुंची अस्पताल, दोनों ने एक-दूसरे को पहनाई वरमाला और बंध गए परिणयसूत्र में

खूबसूरत पलः दूल्हे को हुआ डेंगू तो दुल्हन पहुंची अस्पताल, दोनों ने एक-दूसरे को पहनाई वरमाला और बंध गए परिणयसूत्र में

फिल्म 'विवाह' तो याद होगा ही। शादी से कुछ दिन पहले ही अभिनेत्री जब अस्पताल में एडमिट हो जाती है तो अभिनेता तय समय पर शादी करने के लिए सीधे अस्पताल पहुंच जाता है। यूपी के गाजियाबाद में ठीक ऐसा ही हुआ है। दूल्हे को डेंगू हुआ तो दुल्हन सीधे अस्पताल पहुंच गई।

By Rakesh 

Updated Date

गाजियाबाद। फिल्म ‘विवाह’ तो याद होगा ही। शादी से कुछ दिन पहले ही अभिनेत्री जब अस्पताल में एडमिट हो जाती है तो अभिनेता तय समय पर शादी करने के लिए सीधे अस्पताल पहुंच जाता है। यूपी के गाजियाबाद में ठीक ऐसा ही हुआ है। दूल्हे को डेंगू हुआ तो दुल्हन सीधे अस्पताल पहुंच गई।

पढ़ें :- रायबरेली में ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर दो युवकों की मौत, परिजनों में कोहराम

इस पल को यादगार बनाने के लिए चिकित्साकर्मियों ने अस्पताल के एक हॉल को मंडप बना दिया। दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और परिणयसूत्र में बंध गए। दिल्ली में कोंडली के रहने वाले अविनाश की शादी फरीदाबाद निवासी अनुराधा से तय हुई थी। शादी की तारीख 27 नवंबर फिक्स हुई थी। शादी के लिए लड़की पक्ष ने पलवल (हरियाणा) का बैंक्वेट हॉल भी बुक करा लिया। शादी से ठीक चार दिन पहले अविनाश को बुखार आ गया। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई।

डेंगू  होने पर गाजियाबाद के मैक्स हॉस्पिटल में एडमिट था दूल्हा

25 नवंबर को उन्हें गाजियाबाद के वैशाली स्थित मैक्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। अविनाश की प्लेटलेट्स गिरते-गिरते 10 हजार तक पहुंच गईं। जीवन बचाने के लिए डॉक्टर किसी भी सूरत में उन्हें डिस्चार्ज नहीं कर सकते थे। इस बीच शादी की तय तारीख भी आ गई। ऐसी स्थिति में तय तारीख को दुल्हन अस्पताल पहुंच गई। जहां चिकित्साकर्मियों ने भी इस खूबसूरत पल को साझा किया।

पढ़ें :- छत गिरने से दो सगे भाइयों की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com