1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. उत्तर कोरिया ने फिर दागी जापान के ऊपर बैलिस्टिक मिसाइल, दशशत में कई लोग, J-अलर्ट जारी

उत्तर कोरिया ने फिर दागी जापान के ऊपर बैलिस्टिक मिसाइल, दशशत में कई लोग, J-अलर्ट जारी

जापन के लोग फिर से दहशत में, परमाणु शक्ति से लैस उत्तर कोरिया ने 2017 के बाद पहली बार टोक्यो के ऊपर से दागी बैलिस्टिक मिसाइल। जापान के अधिकारियों ने आस-पास की इमारतों को खाली करने के वास्ते पूर्वोत्तर क्षेत्र के निवासियों के लिए 'जे -अलर्ट' जारी किया है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

NK fires missile over Japan: परमाणु शक्ति से लैस उत्तर कोरिया ने मंगलवार को 2017 के बाद पहली बार जापान के ऊपर एक मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की। हालांकि मिसाइल जापान के ऊपर से गुजरते हुए प्रशांत महासागर में जा गिरी। लेकिन इससे लोग काफी दर गए। जापान और दक्षिण कोरिया ने यह जानकारी दी। ऐसा माना जा रहा है कि उत्तर कोरिया ने क्षेत्र में अमेरिकी सहयोगियों को निशाना बनाने वाले हथियारों का परीक्षण तेज कर दिया है। जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि उत्तर कोरिया की ओर से कम से कम एक मिसाइल दागी गई, जिसके जापान के ऊपर गुजरते हुए प्रशांत महासागर में गिरने की आशंका है।

पढ़ें :- श्रीनगर-कटरा वंदे भारत शुरू: कश्मीर को मिली रफ्तार

J-अलर्ट जारी किया गया
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जापान के अधिकारियों ने आस-पास की इमारतों को खाली करने के वास्ते पूर्वोत्तर क्षेत्र के निवासियों के लिए ‘जे -अलर्ट’ जारी किया है. 2017 के बाद पहली बार ऐसा ‘अलर्ट’ जारी किया गया है. जापान के होक्काइदो और आओमोरी क्षेत्र में बुलेट ट्रेन सर्विस तक कुछ समय के लिए निलंबित की गईं थी, जो अब बहाल कर दी गई हैं. जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने पत्रकारों से कहा, ‘उत्तर कोरिया द्वारा हाल ही में किए गए परीक्षण की कड़ी निंदा करता हूं…’

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्होंने कहा कि वह स्थिति को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के साथ चर्चा करेंगे. जापान कैबिनेट के मुख्य सचिव हिरोकाजू मात्सुनो ने कहा कि उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण के बाद किसी तरह के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि मिसाइल 22 मिनट तक हवा में रहने के बाद देश के विशेष आर्थिक क्षेत्र के बाहर समुद्र में गिरी.

साउथ कोरिया ने बढ़ाई निगरानी
वहीं दक्षिण कोरिया के ‘ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ’ ने कहा कि उन्हें उत्तर के उत्तरी अंतर्देशीय क्षेत्र से दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल के बारे में पता चला है. उन्होंने कहा कि दक्षिण कोरिया की सेना ने निगरानी बढ़ा दी है और अमेरिका के साथ निकट समन्वय बनाए हुए है. दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल ने कहा कि उत्तर कोरिया ने एक मध्यम दूरी की मिसाइल का प्रक्षेपण किया, जो 4,000 किलोमीटर (2,485 मील) की दूरी तय कर सकती है. इसका मतलब है कि यह मिसाइल गुआम तक पहुंचने में सक्षम होगी. यूं ने कहा कि उन्होंने प्रक्षेपण पर चर्चा करने के लिए एक राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई.

पढ़ें :- Motorola Razr 70 Series लॉन्च: Ultra से Plus तक सब कुछ
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com