मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः तेज रफ्तार वाहन चालकों की खैर नहीं, पुलिस को दी जाएगी हाईटेक लक्जरी बाइक

Desk

पुलिस विभाग अब सड़कों पर तेज रफ्तार वाहन चालकों पर नकेल कसेगी। इसके लिए प्रशासन हाईटेक इंटरसेप्टर मोटरसाइकिल खरीदने जा रहा रहा है। इस क्रम में हार्ले डेविडसन अथवा बीएमडब्लू मोटर बाइक की खरीद को सड़क सुरक्षा कोष से 21 लाख रुपये प्रति मोटरसाइकिल के हिसाब से आठ मोटरसाइकिल के लिए 1.68 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए गए हैं।

hi -tec bike
hi -tec bike
शेयर करें

देहरादून। पुलिस विभाग अब सड़कों पर तेज रफ्तार वाहन चालकों पर नकेल कसेगी। इसके लिए प्रशासन हाईटेक इंटरसेप्टर मोटरसाइकिल खरीदने जा रहा रहा है। इस क्रम में हार्ले डेविडसन अथवा बीएमडब्लू मोटर बाइक की खरीद को सड़क सुरक्षा कोष से 21 लाख रुपये प्रति मोटरसाइकिल के हिसाब से आठ मोटरसाइकिल के लिए 1.68 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए गए हैं।

इसकी शुरुआत चार मैदानी जिलों देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर व नैनीताल से की जाएगी। उत्तराखंड पुलिस के प्रवक्ता नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि हाईटेक बाइक्स के साथ कमांड कंट्रोल व्हीकल जो आपातकालीन, चारधाम और कावड़ यात्रा में मॉनिटरिंग करने का कार्य किया जाएगा। साथ ही शुरुआत में आठ इंटरसेप्टर तैयार किए जा रहे हैं। हर जिले में शुरू में दो-दो इंटरसेप्टर दिए जाएंगे। यह प्रयोग सफल होने पर इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी और अन्य जिलों में भी इसे तैनात किया जाएगा।

शेयर करें