मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तराखंड

उत्तराखंडः सरकारी अस्पताल में लापरवाही से 18 माह के बच्चे की मौत, परिजनों ने दी तहरीर

Rakesh

उत्तराखंड के रामनगर में सरकारी अस्पताल में लापरवाही का मामला फिर प्रकाश में आया है। आरोप है कि अस्पताल में भर्ती 18 माह के बच्चे की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल प्रशासन के ​खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

hospital
शेयर करें

रामनगर। उत्तराखंड के रामनगर में सरकारी अस्पताल में लापरवाही का मामला फिर प्रकाश में आया है। आरोप है कि अस्पताल में भर्ती 18 माह के बच्चे की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल प्रशासन के ​खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

रामनगर के खताड़ी निवासी मोहम्मद रिजवान पुत्र लड्डन ने बताया कि उसके 18 माह के बेटे अब्दुल कादिर को रात से उल्टी दस्त हो गई थी। जब वह सरकारी अस्पताल में बेटे को भर्ती करने के लिए ले गए तो अस्पताल प्रशासन उसे कभी आधारकार्ड लाने तो कभी आयुष्मान कार्ड लगाने के लिए इधर-उधर भेजता रहा।

उसने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन ने उसके बेटे के उपचार में लापरवाही बरती है। यदि समय रहते उसके बेटे को उपचार मिलता तो उसकी मृत्यु नहीं होती। वहीं बच्चे के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के ​खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। अगर लापरवाही सही पाई गई तो उक्त डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

टैग: Child
शेयर करें