मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
अन्य खबरें

रूस-यूक्रेन युद्ध का 34वां दिन : पुतिन ने दी धमकी- जेलेंस्की को पूरी तरह बर्बाद कर दूंगा

इंडिया वॉइस

जेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को बिना किसी शर्त के युद्ध समाप्त करने का सन्देश भेजा।

शेयर करें

मॉस्को/कीव, 29 मार्च। यूक्रेन पर रूस के हमले के 34वें दिन शांति की कोशिशों के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन का आक्रोश सामने आया है। पुतिन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को पूरी तरह बर्बाद करने की धमकी दी है।

यूक्रेन में तबाही का मंजर जारी

यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध शुरू हुए एक महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी यूक्रेन में तबाही का मंजर जारी है। इस बीच तुर्की के इस्तांबुल में दोनों देशों के बीच आमने-सामने बैठक भी होने वाली है। इस बैठक से पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की ओर से शांति समझौते की पेशकश की गई है। जेलेंस्की सीधे पुतिन से बात करने की इच्छा जता चुके हैं। साथ ही जेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को एक संदेश लिखकर बिना किसी शर्त के युद्ध खत्म करने के लिए कहा। ये संदेश उन्होंने चेल्सी फुटबॉल क्लब के मालिक रोमन अब्रामोविच के जरिए रूस के राष्ट्रपति कार्यालय को भेजा था।

रूस ने स्पष्ट किया- यूक्रेन पर परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये संदेश पढ़ते ही पुतिन आग बबूला हो गए और उन्होंने अब्रामोविच को कहा कि उसे कह दो, मैं उसे पूरी तरह बर्बाद कर दूंगा। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि जेलेंस्की हमारी सभी शर्तों को मान ले नहीं तो अंजाम बुरा होगा। इस बीच रूस ने स्पष्ट किया है कि यूक्रेन पर परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं करेगा। रूस के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता ने साफ कहा कि रूस इन हथियारों को उपयोग केवल तब करेगा, जब रूस के अस्तित्व को कोई खतरा होगा।

शेयर करें