1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. भारत में 1 अक्टूबर से 5G सेवाओं का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी, प्रगति मैदान में होगा आयोजन

भारत में 1 अक्टूबर से 5G सेवाओं का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी, प्रगति मैदान में होगा आयोजन

सूत्रों के अनुसार, 5G से भारतीय अर्थव्यवस्था को 2023 और 2040 के बीच ₹ 36.4 ट्रिलियन ($ 455 बिलियन) का लाभ होने की संभावना है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

5G in India: भारत की जनता के लिए खुशखबरी, शुरू होने जा रहा है 5G सर्विस। पीएम मोदी इसका शुभारंभ 1 अक्टूबर को प्रगति मैदान से करेंगे। मतलब यह कि भारत में 5जी सेवाओं की शुरुआत 1 अक्टूबर से हो जाएगी। सरकार के राष्ट्रीय ब्रॉडबैंड मिशन ने आज ट्वीट किया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 अक्टूबर को भारत में 5जी सेवाओं की शुरुआत करेंगे”।

पढ़ें :- श्रीनगर-कटरा वंदे भारत शुरू: कश्मीर को मिली रफ्तार

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत के डिजिटल परिवर्तन और कनेक्टिविटी को नई ऊंचाइयों पर ले जाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत में 5G सेवाओं को शुरू करेंगे। बता दें कि पीएम मोदी ने कहा था कि जल्द से जल्द 5जी सर्विस को पेश किया जाएगा। साथ में ये भी जानकारी दी थी कि 4G स्पीड की तुलना में 5जी (5G Speed) 10 गुना तेज होगा। और 5G से भारतीय अर्थव्यवस्था को 2023 और 2040 के बीच ₹ 36.4 ट्रिलियन ($ 455 बिलियन) का लाभ होने की संभावना है।

जानकारी के अनुसार, केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अगस्त के आखिरी हफ्ते में 5G सर्विस की लॉन्चिग को लेकर इशारा दिया था। उन्होंने 25 अगस्त को कहा था कि 5जी सर्विस को भारत में अक्टूबर तक लॉन्च किया जाएगा। 5जी सर्विस को पेश करने के बाद देश के शहरों और कस्बों तक इसका विस्तार किया जाएगा। आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उम्मीद जताते हुए कहा था कि अगले दो से तीन सालों में 5जी नेटवर्क सर्विस को पूरे देश में पहुंचा दिया जाएगा। साथ ही ये भी कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि इस सर्विस को किफायती की कीमत पर दिया जा सके। 5जी सर्विस के लिए इंडस्ट्री शहर और ग्रामीण इलाकों पर भी खास ध्यान दिया जाएगा।

भारत के इन शहरों में शुरू होगी 5G सर्विस
-दिल्ली
-गुरुग्राम
-मुंबई
-पुणे
-बेंगलुरु
-अहमदाबाद
-कोलकाता
-लखनऊ
-गांधीनगर
-चंडीगढ़
-हैदराबाद
-चेन्नई
-जामनगर

पढ़ें :- Motorola Razr 70 Series लॉन्च: Ultra से Plus तक सब कुछ
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com