मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
उत्तर प्रदेश

यूपी के बहराइच में 8 किलो चरस बरामद, अंतरराष्ट्रीय कीमत 3.2 करोड़ रूपये

इंडिया वॉइस

दो तस्कर गिरफ्तार: तस्करों की पहचान दरगाह थाना क्षेत्र के नूरुद्दीन चक गांव निवासी आशिफ और कोतवाली देहात के भदौली चक गांव निवासी राजकुमार के रूप में की गई है.

शेयर करें

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में नेपाल की सीमा से सटे मुर्तिहा क्षेत्र के चितलहवा खैरी मोड़ पुलिस ने सवा तीन करोड़ रुपये मूल्य की आठ किलोग्राम चरस बरामद करके दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने मंगलवार को बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम के अभियान के तहत पुलिस ने सोमवार देर रात बहराइच शहर निवासी आशिफ और राजकुमार को पकड़कर उनके कब्जे से चार-चार किलोग्राम चरस बरामद किया.

आठ किलो चरस बरामद

कोतवाल शशि कुमार राणा ने बताया कि स्वाट टीम के उप निरीक्षक अनुज कुमार त्रिपाठी, उप निरीक्षक सुशील कुमार, अजीत चंद्र, धर्मेंद्र कुमार और मिथिलेश पासवान की टीम गश्त कर रही थी. पुलिस टीम कोतवाली क्षेत्र के चितलहवा खैरी मोड़ जंगल के पास दो लोगों को रोक कर तलाशी ली तो दोनों के पास से चार-चार किलो चरस बरामद किया.तस्कर काफी लंबे समय से इस धंधे में लगे हुए थे. पुलिस इनसे कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि इस धंधे में जुड़े अन्य लोगों की जानकारी मिल सके.

एनडीपीसी एक्ट में मुकदमा दर्ज

इस पर दोनों को कोतवाली लाया गया। कोतवाल शशि कुमार राणा ने बताया कि दोनों के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. साथ ही बरामद चरस को भी सीज कर दिया गया है. तस्करों की पहचान दरगाह थाना क्षेत्र के नूरुद्दीन चक गांव निवासी आशिफ और कोतवाली देहात के भदौली चक गांव निवासी राजकुमार के रूप में हुई है.

पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया हैं. कोतवाल शशि कुमार राणा ने बताया कि बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 3.2 करोड़ रूपये है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि तस्कर नेपाल से बहराइच चरस की खेप लेकर जा रहे थे.

टैग: UP news
शेयर करें