1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. कैश फॉर टिकट: AAP विधायक पर पार्षद टिकट के बदले 90 लाख लेने का आरोप, साले समेत तीन गिरफ्तार

कैश फॉर टिकट: AAP विधायक पर पार्षद टिकट के बदले 90 लाख लेने का आरोप, साले समेत तीन गिरफ्तार

दिल्ली नगर निगम चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी चर्चा में हैं. आप की कार्यकर्ता ने विधायक के साले समेत तीन पर आरोप लगाया है कि टिकट के लिए बदले 90 लाख की रिश्वत ली गई है.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

दिल्ली के एमसीडी चुनाव में कैश फॉर टिकट मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक पर 90 लाख रुपये मांगने का आरोप है. शिकायत के आधार पर एसीबी ने विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी के साले विशाल पांडेय उर्फ शिव शंकर पांडेय को गिरफ्तार किया है. विशाल के साथ ही एसीबी ने उसके साथियों ओम सिंह और प्रिंस रघुवंशी को भी गिरफ्तार किया है. आरोप है कि विधायक ने एमसीडी के कमला नगर वार्ड संख्या 69 से आप कार्यकर्ता शोभा खारी को टिकट दिलाने का वादा किया था. इसके लिए 90 लाख रुपयों की मांग की थी.

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क

आप कार्यकर्ता की शिकायत

शोभा खारी के पति गोपाल खारी( शिकायतकर्ता) का का कहना है कि उन्होंने अखिलेश पति त्रिपाठी को 35 लाख और वजीरपुर के विधायक राजेश गुप्ता को 20 लाख रुपए रिश्वत के तौर पर दिए थे. एंटी करप्शन ब्रांच की कार्रवाई के बाद इस मुद्रे पर राजनीति होने लगी.
बीजेपी का कहना है कि यही आप की भ्रष्टाचार खत्म करो का नारा . आप के मुखिया भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई की बात करते हैं. हकीकत में टिकट के लिए रिश्वत मांगी जा रही है.धर, इस मामले को लेकर बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला है.

पढ़ें :- Motorola Razr 70 Series लॉन्च: Ultra से Plus तक सब कुछ

रंगे हाथ हुई गिरफ्तारी

शोभा खारी की शिकायत पर एसीबी ने विधायक को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया. तय हुआ कि 15-16 नवंबर की रात विधायक पैसे वापस करेंगे. तय समय पर विधायक के साले ओम सिंह, शिवशंकर पांडेय और प्रिंस रघुवंशी यह रकम लेकर शोभा के घर पहुंचे. इधर, एसीबी की टीम एक स्वतंत्र गवाह के साथ यहां पहले से मौजूद थी. इस टीम ने पैसे देते हुए इन तीनों का वीडियो बनाया और मौके से गिरफ्तार कर लिया.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com