मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
उत्तर प्रदेश

UP News: आगरा में दर्दनाक हादसा, धर्मशाला के बेसमेंट की खुदाई के दौरान कई मकान गिरे, 4 साल की बच्‍ची की मौत

इंडिया वॉइस

उत्तर-प्रदेश के आगरा में लखनऊ जैसा घटना सामने आया है,आगरा के थाना हरीपर्वत इलाके के घटिया में सिटी स्टेशन रोड पर धर्मशाला के बेसमेंट की खुदाई के दौरान कई मकान ढह गए,यह हादसा गुरुवार सुबह की है,इस हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों के दबे होने की आशंका है,और मलबे में दबी 4 साल की एक बच्ची का इलाज के दौरान मौत हो गई.

शेयर करें

Agra news:उत्तर-प्रदेश के आगरा में लखनऊ जैसा घटना सामने आया है,आगरा के थाना हरीपर्वत इलाके के घटिया में सिटी स्टेशन रोड पर धर्मशाला के बेसमेंट की खुदाई के दौरान कई मकान ढह गए,यह हादसा गुरुवार सुबह की है,इस हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों के दबे होने की आशंका है,और मलबे में दबी 4 साल की एक बच्ची का इलाज के दौरान मौत हो गई.

स्थानीय निवासियों की मानें तो घटना गुरुवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे की है. सिटी स्टेशन रोड पर दुकानों के बीच में राय बहादुर विशंभर नाथ धर्मशाला है. वहां पर निर्माण कार्य चल रहा है. बस्ती के लोगों ने बताया कि धर्मशाला के सामने मुख्य रोड पर दस फीट गहरे बेसमेंट की खुदाई की जा रही थी. बेसमेंट की खुदाई का धर्मशाला के पीछे बने मकान में रहने वालें लोगों ने विरोध भी किया किया था.

उन्हें अपने पुराने मकानों के गिरने की आशंका थी. सुबह करीब साढ़े सात बजे धर्मशाला के पीछे बने कई मकान गिर गए. प्रभावित लोगों का कहना था कि बेसमेंट की खुदाई के चलते उनके मकानों की नींव दरक गई, जिसके चलते यह हादसा हुआ.

टैग: UP news
शेयर करें