मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा में रोडवेज बस ने सात लोगों को कुचला, 4 की मौके पर मौत, 3 घायल

इंडिया वॉइस

ग्रेटर नोएडा के बादलपुर कोतवाली इलाके क्षेत्र के जीटी रोड स्थित हीरो मोटर्स कंपनी के सामने सड़क पार कर रहे कर्मचारियों को रोडवेज डिपो की बस ने टक्कर मार दी. जिसमें चार कर्मचारियों की मौत हो गई.

शेयर करें

ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा के बादलपुर में दर्दनाक हादसा हुआ हैें, जीटी रोड हीरो मोटर्स फैक्ट्री के सामने रोडवेज बस ने सात लोगों को कुचल दिया. इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं. हादसा उस वक्त हुआ जब बदायूं डिपो की बस दिल्ली जा रही थी. हादसे के बाद आरोपित चालक बस छोड़कर फरार हो गया. हादसे में मरने वाले लोग फैक्ट्री के कर्मचारी बताए जा रहे हैं.

बताया जा रहा है कि सभी कर्मचारी नाइट शिफ्ट में (रात 12 बजे) ड्यूटी करने के लिए फैक्ट्री जा रहे थे जैसे ही कर्मचारी फैक्ट्री के सामने पहुंचे, तभी यह हादसा हुआ. थाना बादलपुर क्षेत्र अन्तर्गत हीरो मोटर्स फैक्ट्री के कर्मचारियों की शिफ्ट छूट रही थी. उसी समय बस नंबर यूपी 32 एलएन 3295 दादरी से नोएडा की तरफ जा रही था. अनियंत्रित बस के टक्कर मारने से चार व्यक्तियों की मौत हो गई.

इन लोगों की गई जान

इस हादसे में संकेश्वर कुमार दास (25) निवासी खड़िया थाना बरियारपुर जिला मुंगेर बिहार, मोहरी कुमार (22) निवासी खरवा थाना रजान जिला बांका बिहार, सतीश (25) निवासी कपूरी थाना मेजा जिला बिहार और गोपाल (34) निवासी पटवारी का बाग ग्राम अच्छेजा थाना बादलपुर गौतमबुद्धनगर की मौत हो गई. वहीं अनुज ,धर्मवीर और संदीप घायल हो गए हैं. जिन्हें इलाज के लिए निठारी लाया गया था. वहां से सफदरजंग अस्पताल दिल्ली के लिए रेफर किया गया है.

रोडवेज बस पुलिस हिरासत में

बादलपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है. रोडवेज बस पुलिस हिरासत में है. चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. सभी मृतकों के परिजनों के इस घटना की जानकारी दे दी गई है.

शेयर करें