मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
दिल्ली जल बोर्ड केस: सत्येंद्र जैन की जमानत पर संकट, हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस महिला आरक्षण और परिसीमन पर हलचल तेज, भाजपा सांसदों ने कहा- जल्द मिलेगी अच्छी खबर! दिल्ली से बिहार जाना हुआ आसान! 13 शहरों के लिए सीधी बस सेवा शुरू यूपी में 28 IPS अधिकारियों के तबादले, नोएडा-वाराणसी-गाजियाबाद और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर बदले परिसीमन बिल पर विपक्ष की रणनीति साफ नहीं, DMK और NCP-SP ने रखी अपनी शर्त यूपी में 9.70 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, योगी बोले- सपा-बसपा के कार्यकाल से दोगुनी भर्तियां कीं जयपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत! बंद कमरे में मिले मां-बेटे और बेटी के शव UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में बढ़ी तकरार! इमरान बोले- गठबंधन का मतलब एकतरफा त्याग नहीं
उत्तर प्रदेश

BJP Action : पार्टी ने पैगंबर पर टिप्पणी करने वाले अपने नेता नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल को किया निलंबित

बीजेपी की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक भारत में हजारों सालों से सर्वपंथ समभाव रहा है और भारतीय जनता पार्टी किसी धर्म के पूजनीय का अपमान स्वीकार नहीं करती।

शेयर करें

नई दिल्ली, 05 जून। भारतीय जनता पार्टी ने पैगंबर मोहम्मद पर कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर पार्टी प्रवक्ता नूपुर शर्मा और मीडिया प्रभारी नवीन जिंदल को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है।

किसी धर्म के पूजनीयों पर अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं- बीजेपी

बीजेपी सूत्रों ने दोनों के निलंबन की पुष्टि की है। दूसरी ओर पार्टी की ओर से एक बयान जारी किया गया है जिसमें किसी धर्म के पूजनीयों पर अपमानजनक टिप्पणी को पूरी तरह से अस्वीकार्य बताया गया है।

 

भारत में हजारों सालों से सर्वपंथ समभाव रहा- बीजेपी

बीजेपी की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक भारत में हजारों सालों से सर्वपंथ समभाव रहा है और भारतीय जनता पार्टी किसी धर्म के पूजनीय का अपमान स्वीकार नहीं करती। पार्टी किसी धर्म-संप्रदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचे ऐसे किसी विचार को ना स्वीकार करती और ना ही प्रोत्साहित करती है। बयान में आगे कहा गया है कि देश का संविधान प्रत्येक नागरिक से सभी धर्मों के सम्मान की अपेक्षा करता है। आजादी के अमृत काल में हम सभी को देश की एकता, अखंडता और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।

गौरतलब है कि एक टीवी चैनल की चर्चा में बीजेपी प्रवक्ता ने कथित तौर पर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। इसी को पार्टी के मीडिया प्रभारी नवीन जिंदल ने ट्वीट कर दोहराया था।

शेयर करें