मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तराखंड

उत्तराखंड में इस तारीख को आयोजित होंगी बोर्ड की परीक्षाएं, जानकारी आई सामने

इंडिया वॉइस

परीक्षा की तारीखों का ऐलान ना होने के कारण छात्रों को अनेक मुसीबतों का सामना भी करना पड़ रहा है। बहरहाल तमाम अटकलों के बीच एक जानकारी निकल कर सामने आ रही है पढ़ें पूरा मामला।

exam dates announced
Class 10th and 12th board exam date announced in Madhya Pradesh, know about your paper
शेयर करें

Uttarakhand Board Exam : एक तरफ कोरोना का कहर दूसरी तरफ विधानसभा चुनाव इसके कारण उत्तराखंड में बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर अभी तक कोई स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। लिहाज़ा छात्र परीक्षा की तारीखों को लेकर लंबे वक्त से इंतजार में बैठे हैं।

शिक्षा विभाग जल्द ही कर सकता है बैठक 

परीक्षा की तारीखों का ऐलान ना होने के कारण छात्रों को अनेक मुसीबतों का सामना भी करना पड़ रहा है। बहरहाल तमाम अटकलों के बीच एक जानकारी निकल कर सामने आ रही है कि उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग जल्द ही बैठक कर सकता है। साथ ही बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर सकता है।

20 मार्च के बाद हो शुरू हो सकती हैं परीक्षाएं

ताजा मिल रही जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में बोर्ड की परीक्षाएं 20 मार्च के बाद हो शुरू हो सकती हैं। हालांकि शिक्षा विभाग चुनाव आयोग से मंजूरी मिलने के बाद इस मसले पर बैठक करेगा और तारीखों का ऐलान कर सकता है।

बता दें कि राज्य में विधानसभा का चुनाव भी होना है ऐसे में चुनाव और कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए फिलहाल अभी तक परीक्षा की तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। पर जल्द ही विभाग द्वारा शेड्यूल जारी किया जा सकता है।

प्रेक्टिकल परीक्षाएं कराई जाएंगी विलंब से

विद्यालयी शिक्षा परिषद की सभापति सीमा जौनसारी ने बताया कि इस वर्ष विधानसभा चुनाव के कारण प्रेक्टिकल परीक्षाएं कुछ विलंब से कराई जाएंगी। उन्होंने कहा जल्द ही इस संदर्भ में चुनाव आयोग के साथ बैठक कर निर्णय ले लिया जायेगा। उम्मीद जताई जा रही है कि 22 मार्च तक परीक्षाएं शुरू कराई जा सकती हैं।

शेयर करें