मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

नेपाल और उत्तराखंड में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.1 रही तीव्रता

इंडिया वॉइस

नेपाल व भारत के उत्तराखंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, नेपाल के बागलुंग में स्थानीय समयानुसार 1 और 2 बजे 4.7 और 5.3 तीव्रता के दो भूकंप के झटके महसूस किए गए है।

शेयर करें

नेपाल व भारत के उत्तराखंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।  मिली जानकारी के अनुसार, नेपाल के बागलुंग में स्थानीय समयानुसार 1 और 2 बजे 4.7 और 5.3 तीव्रता के दो भूकंप के झटके महसूस किए गए है। हालांकि, इन भूकंप के झटकों के दौरान किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके आज (बुधवार) तड़के दो बजकर 19 मिनट पर महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 मापी गई है। वहीं पड़ोसी देश नेपाल में भी आज अलग-अलग रिक्टर स्केल पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल अर्थक्विक मॉनिटरिंग एंड रिसर्च सेंटर (एनईएमआरसी) नेपाल के अनुसार, बुधवार तड़के नेपाल के बागलुंग जिले में 4.7 और 5.3 तीव्रता के दो भूकंप आए। दो भूकंप के बीच लगभग 40 मिनट का अंतर था।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, उत्तराखंड के उत्तरकाशी में आज तड़के 3.1 तीव्रता का भूकंप आया। यह भूकंप दो बजकर 19 मिनट पर आया था। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि इसका अक्षांश 30.87 था और देशांतर 78.19 था। साथ ही इसकी गहराई 5 किमी दर्ज की गई। फिलहाल इसकी वजह से अभी तक जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

बता दें कि 27 दिसंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह  में भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 4.0 तीव्रता के भूकंप आया था।

 

शेयर करें