1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. इन टिप्स को अपनाने से आपके Mobile की Battery नहीं होगी Low

इन टिप्स को अपनाने से आपके Mobile की Battery नहीं होगी Low

अगर आपके मोबाइल फोन की बैटरी बार-बार लो हो जाती है तो आज हम इस परेशानी के लिए कुछ बेस्ट उपाय बताने जा रहे हैं।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, विकास आर्य। मोबाइल की बैटरी लो होना आज के समय में एक आम परेशानी बन गई है। दरअसल हम लोग दिन में लगभग 10 से 12 घंटे अपने मोबाइल का इंटरनेट ऑन ही रखते हैं। इससे बैटरी तेजी से लो यानी कम हो जाती है। लेकिन इस दौर में नेट ऑन ना रखना भी एक बड़ी परेशानी बन जाता है। क्योंकि आज के दौर में लोग कॉल करने से ज्यादा सामने वाले को व्हाट्स ऐप या अन्य सोशल ऐप में मैसेज भेजकर जरूरी बात करना बेहतर समझते हैं। आज हम आपको मोबाइल में बैटरी लो होने की परेशानी से निपटने के लिए कुछ टिप्स देने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं इनके बारे में।

पढ़ें :- iPhone 18 Pro सीरीज़ की धमाकेदार एंट्री, 15-28% की हुई बढ़ोतरी

1. मोबाइल का वाइब्रेशन मोड ऑफ करें

अगर आपने मोबाइल को वाइब्रेशन मोड पर लगाया है तो ये मोड आपकी बैटरी को तेजी से कम करता है। ऐसे में आप इसे ऑफ करें। इससे आपकी बैटरी कम खर्च होगी।

2. नोटिफिकेशन ऑफ करें

मोबाइल में आपने कई ऐप के नोटिफिकेशन ऑन करके रखें होंगे ऐसे में बेकार के नोटिफिकेशन को ऑफ कर दें। क्योंकि ये सुविधा भी आपकी बैटरी को तेजी से लो करती है।

पढ़ें :- भारत के सेमीकंडक्टर उद्योग को मिली 1.4 अरब डॉलर की इक्विटी फंडिंग : रिपोर्ट

3. वॉलपेपर

मोबाइल के वॉलपेपर भी आपकी बैटरी के दुश्मन होते हैं, बैटरी को बचाने के लिए आपको अपने मोबाइल में सिंपल वॉलपेपर ही लगाएं।

4. लोअर ब्राइटनेस

यदि आप अंधेरे में हैं तो कम ब्राइटनेस करके भी आप मोबाइल के ऑप्शन को साफ देख सकते हैं। बेहद आवश्यक होने पर ही मोबाइल की डिसप्ले ब्राइनेस को ज्यादा करें। इससे बैटरी लाइफ सेव होगी।

5. धूप में न रखें

पढ़ें :- नए सिम कार्ड नियम आज से लागू, अब एक व्यक्ति नहीं ले पाएगा नौ से ज्यादा मोबाइल कनेक्शन

मोबाइल को ज्यादा गर्मी में न रखें। साथ ही इसे धूप में बाहर निकालकर अधिक देर तक रखने से ये गर्म हो जाता है और इससे उसकी पर्फोमेंस पर असर पड़ता है। साथ ही मोबाइल की बैटरी भी खराब होना शुरू हो जाती है।

6. वाइ-फाइ करें डिसेबल

जब आप वाइफाई का उपयोग ना करें तो इसे ऑफ कर दें।

7. बैटरी बूस्टर 

मोबाइल में बैटरी बूस्टर ऑपशन आता है, उसका इस्तेमाल करें।

8. गूगल मैप का ज्यादा इस्तेमाल ना करें

पढ़ें :- BJP के लिए चुनौती बनते जा रहे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म

गूगल मैप के अधिक इस्तेमाल से आपकी बैटरी तेजी से कम होती है। ऐसे में आप जीपीएस सिस्टम और गूगल मैप का कम उपयोग करें।

9. ब्लूटूथ को हमेशा ऑन ना रखें

आप ब्लूटूथ को हमेशा ऑन रखते हैं तो ऐसा ना करें, क्योंकि इससे भी आपके मोबाइल की बैटरी तेजी से कम होती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com