1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. PM मोदी आज देंगे दो वंदे भारत ट्रेनों की सौगात,मुंबई की विरासत को तीर्थ स्थलों से जोड़ेगी

PM मोदी आज देंगे दो वंदे भारत ट्रेनों की सौगात,मुंबई की विरासत को तीर्थ स्थलों से जोड़ेगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई को बड़ी सौगात देने वाले हैं. शुक्रवार को पीएम मोदी दो वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. ये वंदे भारत ट्रेन मुंबई की ऐतिहासिक विरासत को महाराष्ट्र के कई धार्मिक स्थलों से जोड़ेगी. इन ट्रेनों के चलने के साथ ही पहली बार ऐसा होगा जब दो वंदे भारत ट्रेन एक ही स्टेट में दौड़ेंगी.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

PM Modi’s Mumbai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को मुंबई को एक साथ दो वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात देंगे. एक वंदे भारत मुंबई से साईंनगर शिर्डी और दूसरी मुंबई से सोलापुर के बीच चलेगी. पीएम छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के प्लेटफार्म नंबर-18 से दोनों हाईस्पीड ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. मुंबई से शिर्डी के साईंबाबा और मुंबई से पंढरपुर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए ट्रेन वरदान साबित होगी.

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क

जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी आज दोपहर 3 बजे मुंबई एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से करीब 3.30 बजे CSMT स्टेशन आएंगे. इसके बाद पीएम का स्पीच होगा और शाम करीब 4 बजे पीएम मोदी पहले मुंबई-सोलापुर वंदे भारत और उसके बाद मुंबई-साईं शिर्डीनगर वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे.

इन ट्रेनों के शुरू होने के साथ ही महाराष्ट्र देश मेंं पहला ऐसा राज्य बन जाएगा जहां स्टेट के अंदर ही दो अलग-अलग शहरों के बीच वंदे भारत ट्रेन चलेगी. पीएम मोदी के हरी झंडी दिखाए जाने के बाद मुंबई से कुल 3 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी. इसके बाद महाराष्ट्र से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की कुल संख्या 4 हो जाएगी.

जानें वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का पूरा रूट

मुंबई-सोलापुर वंदे भारत ट्रेन देश की 9वीं वंदे भारत ट्रेन होगी. मुंबई से चलकर वंदे भारत ट्रेन सोलापुर करीब 6.30 घंटे में पहुंचेगी, जबकि अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों को करीब 8 घंटे का वक़्त लगता है. इस दौरान वंदे भारत दादर, ठाणे, कल्याण, पुणे, क़ुरदुवाड़ी स्टेशनों पर रुकते हुए सोलापुर पहुंचेगी, जबकि दूसरी वंदे भारत मुंबई से साईं शिर्डीनगर करीब 5.30 घंटे में पहुंचेगी, जबकि अन्य ट्रेनों को 6.15 घंटे लगते हैं. यह ट्रेन दादर, ठाणे, नासिक होते हुए साईं शिरडीनगर पहुंचेगी. मुंबई-सोलापुर रूट पर वंदे भारत के जरिए जहां पुणे के दगड़ू शेठ मंदिर,पंढरपुर के विट्ठल मंदिर, अक्कलकोट मंदिर और तुलजापुर भवानी मंदिर जैसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जुड़ेंगे.

पढ़ें :- Motorola Razr 70 Series लॉन्च: Ultra से Plus तक सब कुछ

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com