मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
अन्य खबरें

Haryana news: गुरुग्राम शहर के सोसाइटी की लिफ्ट से बाहर निकली बच्ची पर पालतू कुत्ते ने किया अटैक, माँ ने पुलिस में की शिकायत

इंडिया वॉइस

Dog Attack: हरियाणा के गुरुग्राम शहर में एक पालतू कुत्ते ने बच्ची के ऊपर अटैक कर दिया.गुरुग्राम शहर के यूनिवर्ल्ड गार्डन-2 सोसाइटी के ग्राउंड फ्लोर पर एक बच्ची अपनी माँ के साथ जैसे ही लिफ्ट से बाहर आई वैसे ही कुत्ते ने खुद को छुड़ा लिया और बच्ची पर अटैक कर दिया,वहा मौजूद गार्ड की मदद से बच्ची को बचाया गया.

शेयर करें

Gurgram: हरियाणा के गुरुग्राम शहर में एक पालतू कुत्ते ने बच्ची के ऊपर अटैक कर दिया.गुरुग्राम शहर के यूनिवर्ल्ड गार्डन-2 सोसाइटी के ग्राउंड फ्लोर पर एक बच्ची अपनी माँ के साथ जैसे ही लिफ्ट से बाहर आई वैसे ही कुत्ते ने खुद को छुड़ा लिया और बच्ची पर अटैक कर दिया,वहा मौजूद गार्ड की मदद से बच्ची को बचाया गया.

इस मामले में पीड़िता ने पुलिस को शिकायत देकर उचित कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं, मामले में जब सदर थाना प्रभारी से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. वहीं आरोपी पक्ष की मानें तो यह कुत्ता काटने के लिए नहीं, बल्कि बच्चे के साथ खेलने के लिए कूद रहा था. उसने किसी को भी नहीं काटा. बात को घुमा फिराकर पेश किया जा रहा है.

दरअसल, दीप्ती जैन अपनी बेटी के साथ लिफ्ट से यूनिवर्ल्ड गार्डन-2 सोसाइटी के ग्राउंड फ्लोर पर पहुंची थी. इसी दौरान एक व्यक्ति अपने पालतू कुत्ते के साथ मौके पर मौजूद था, जोकि लिफ्ट आने की इंतजार कर रहा था. जैसे ही लिफ्ट से मां-बेटी बाहर आई वैसे ही कुत्ते ने खुद को छुड़ा लिया और बच्ची पर अटैक कर दिया.इस पर बच्ची घबराकर भागने लगी. तभी दीप्ती जैन ने अपनी बेटी को बचाने के लिए कुत्ते के आगे आती रही.

इस पूरे मामले में सोसाइटी निवासियों का कहना है कि इस सोसाइटी में कुत्तों का आतंक ज्यादा है. ना तो आरडब्ल्यूए इस पर कोई लगाम कसता है और ना ही अधिकारी…यहां कोई कार्रवाई करने के लिए आते हैं. अक्सर डॉग लवर्स व मालिक अपने कुत्तों को खुले आम लापरवाही से घुमाते हैं, जिसके कारण कई बार बुजुर्ग व बच्चे घायल हो चुके हैं. जब इन्हें कुछ कहा जाता है तो यह लोग उल्टा तानाशाह बन जाते हैं और कहते हैं कि यदि उन्हें कुत्तों से दिक्कत है तो वह अपना घर बेचकर चले जाएं.

शेयर करें