मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
मनोरंजन

उर्फी जावेद को मुंबई पुलिस का नोटिस, आज होगी पूछताछ, BJP लीडर चित्रा वाघ ने की थी कंप्लेंट

इंडिया वॉइस

सार्वजनिक जगहों पर अंग प्रदर्शन करने के मामले में मुंबई पुलिस ने टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर उर्फी जावेद को नोटिस भेजा है। मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में उर्फी को आज पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा गया है।

शेयर करें

सार्वजनिक जगहों पर अंग प्रदर्शन करने के मामले में मुंबई पुलिस ने टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर उर्फी जावेद को नोटिस भेजा है। मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में उर्फी को आज पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा गया है। महाराष्ट्र बीजेपी की नेत्री चित्रा किशोर वाघ की शिकायत के पर मुंबई पुलिस ने उर्फी जावेद यह नोटिस भेजा है। मुंबई पुलिस कमिश्नर ने इस मामले में जांच के आदेश दिए थे।

इधर उर्फी जावेद ने भी महाराष्ट्र महिला मोर्चा की अध्यक्ष और बीजेपी लीडर चित्रा किशोर वाघ के खिलाफ पुलिस कंप्लेंट दर्ज करवाई है। उर्फी ने भाजपा नेत्री पर डराने-धमकाने का आरोप लगाया है। आपको बता दें कि ‘बिग बॉस’ ओटीटी फेम उर्फी जावेद अक्सर अपने अतरंगी कपड़ों के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनके कपड़ों में किए गए तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट आए दिन उनके लिए दिक्कत खड़ी कर देते हैं।

उर्फी जावेद के वकील नितिन सतपुते ने मीडिया को बताया कि उन्होंने बीजेपी लीडर चित्रा किशोर वाघ के खिलाफ आईपीसी की धारा 153(A)(B), 504, 506, 506(ii) के तहत शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने पुलिस से अपनी क्लाइंट, मॉडल/एक्ट्रेस उर्फी जावेद को आपराधिक धमकी देने के लिए चित्रा वाघ के खिलाफ आईपीसी के साथ-साथ सीआरपीसी की धारा 149 और 107 के तहत निवारक कार्रवाई के लिए अनुरोध किया।

उर्फी के वकील ने कहा कि उन्होंने पुलिस कंप्लेंट की कॉपी महिला आयोग में मेल भी किया है। उन्होंने महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर से अनुरोध किया वह भी इस मामले में एक्शन लें। कुछ समय पहले चित्रा किशोर वाघ ने उर्फी जावेद पर अश्लीलता का आरोप लगाते हुए मुंबई पुलिस से उनको गिरफ्तार करने की मांग भी की थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर उर्फी ने रिएक्ट करते हुए तंज कसा था, ‘मेरी डीपी इतनी धांसू, चित्रा मेरी सासू ।

टैग: crime news
शेयर करें