मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘वोट से सत्ता परिवर्तन करे कांग्रेस’, राजनाथ सिंह ने लोकतंत्र को लेकर दी नसीहत ‘दो लड़कों की जोड़ी चुनाव से पहले ही फेल’, सपा-कांग्रेस गठबंधन पर योगी का तंज सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का एक्शन, पासपोर्ट को लेकर 7 दिन में मांगा जवाब UP Election 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन में बढ़ी तकरार, उम्मीदवारों की सूची पर घमासान सौरव दास को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, विदेश जाने से रोकने के मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून पर पंजाब सरकार और अकाल तख्त के बीच बढ़ा विवाद आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को राहत, अब हाईकोर्ट में सुना जाएगा उनका पक्ष उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IPS और 18 PPS इधर से उधर
उत्तर प्रदेश

कमिश्नर ने परखी मुड़िया मेला की व्यवस्थाएं, किया परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण

Desk

गिरीराज तलहटी में राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेला 16 से 22 जुलाई तक संचालित मेला में लाखों श्रद्धालु भक्तों का जनसैलाब उमड़ेगा। मेला में आने वाली श्रद्धालु भक्तों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन स्तर से बेहतर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। व्यवस्थाओं का जायजा लेने आगरा कमिश्नर रितु माहेश्वरी गिरिराज तलहटी पहुंचीं। परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं।

Commissioner examined the arrangements of Parkhi Mudiya Fair
Commissioner examined the arrangements of Parkhi Mudiya Fair
शेयर करें

मथुरा। गिरीराज तलहटी में राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेला 16 से 22 जुलाई तक संचालित मेला में लाखों श्रद्धालु भक्तों का जनसैलाब उमड़ेगा। मेला में आने वाली श्रद्धालु भक्तों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन स्तर से बेहतर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। व्यवस्थाओं का जायजा लेने आगरा कमिश्नर रितु माहेश्वरी गिरिराज तलहटी पहुंचीं। परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं।

इस दौरान गिरिराज परिक्रमा मार्ग पर शुलभ शौचालय में अंधेरा और पानी सप्लाई बंद मिलने से कमिश्नर माहेश्वरी भड़क उठीं, कमिश्नर ने MVDA के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह को मुड़िया मेला से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।

लोक निर्माण द्वारा 31 वॉच टावर, 35 पुलिस चौकी, 62 पार्किंग व 110 बैरियर कुंड मय जाली आदि कार्य 13 जुलाई तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। कहा कि सभी शाइनिंग बोर्ड सही हो जाएं और आवश्यकतानुसार लगाए जाएं। नगर पंचायत से सफाई व्यवस्था में 841 सफाई कर्मचारी एवं 56 सुपर वाइजर, कूड़ा निस्तारण हेतु 11 ट्रैक्टर ट्राली एवं 09 छोटी गाड़ी लगाई गई है। संपूर्ण मेला क्षेत्र 25 मोबाइल टॉयलेट जिन पर नियमित सफाई एवं पानी की व्यवस्था हेतु पर्याप्त संख्या में कर्मचारियों की तैनाती।

शेयर करें