मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तराखंड

पांच वर्षों में पांच गुना बढ़ी कांग्रेस उम्मीदवार संजीव आर्य की संपत्ति

इंडिया वॉइस

पांच वर्ष पूर्व उन्होंने 3.83 लाख की आय दिखाई थी जो अगले वर्षों में 15.75 लाख, 22.75 लाख, 19.16 लाख व बीते वर्ष में 18.2 लाख दर्शाई गई है।

शेयर करें

Uttarakhand Assembly Election : हाल ही में भाजपा का दामन छोड़ पिता संग कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए संजीव आर्य ने नैनीताल विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया है। नामांकन दाखिल करने के बाद जो जानकारी हाथ लगी है उसके मुताबिक कांग्रेस उम्मीदवार संजीव आर्य की पिछले पांच वर्षों में उनकी संपत्ति में जबरदस्त वृद्धि हुई है।

पांच वर्षों में बड़ी पांच गुनी संपत्ति 

आयकर विवरणी के अनुसार पिछले पांच वर्षों में उनकी आय करीब पांच गुना बढ़ी है। पांच वर्ष पूर्व उन्होंने 3.83 लाख की आय दिखाई थी जो अगले वर्षों में 15.75 लाख, 22.75 लाख, 19.16 लाख व बीते वर्ष में 18.2 लाख दर्शाई गई है। साथ ही उनकी पत्नी की आय भी जो पांच वर्ष पूर्व 4.67 लाख दर्शाई गई थी, बीते वर्ष 19.47 लाख दर्शाई गई है।

हिंसा व मारपीट को लेकर दर्ज है मुक़दमा 

कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्य पर ऊधम सिंह नगर के बाजपुर थाने में हिंसा व मारपीट की धारा 147, 323, 504 व 506 में केस दर्ज है। जो पिछले साल दर्ज हुआ था। यह मामला प्रारंभिक जांच स्तर पर है। संजीव पर इसके अलावा कोई केस दर्ज नहीं है। उनके शपथ पत्र के अनुसार उनके पास कुल 2.43 करोड़ व पत्नी के पास 42.73 लाख की चल संपत्ति एवं खुद के पास 3.35 करोड़ व पत्नी के पास 2.32 करोड़ की अचल संपत्तियां हैं।

संजीव के पास बैंकों का 1.495 करोड़ और पत्नी पर 1.0036 करोड़ का ऋण

उल्लेखनीय है कि 2017 के चुनाव के समय दिए गए शपथ पत्र के अनुसार संजीव आर्य के पास स्वयं करीब 3.15 करोड़ की और परामर्शदात्री के रूप में आय-अर्जन करने वाली उनकी पत्नी के पास 1.85 करोड़ की संपत्ति थी। शपथ पत्र के अनुसार संजीव के पास 1.75 करोड़ रुपये की भूमि एवं 1.88 करोड़ का आवासीय भवन तथा पत्नी के नाम 1.58 करोड़ रुपये का आवासीय भवन, जबकि संजीव पर बैंकों का 1.495 करोड़ का और पत्नी पर 1.0036 करोड़ का ऋण भी था। अलबत्ता अब पति-पत्नी पर कोई कर्ज नहीं है।

 

 

शेयर करें