मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

जैकलीन फर्नांडिस को मनी लॉन्ड्रिंग केस में मिली राहत, पटियाला हाउस कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत

इंडिया वॉइस

बॉलीवुड अदाकारा जैकलीन फर्नांडीज को दिल्ली की पटियाला अदालत ने कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े रंगदारी मामले में आज अंतरिम जमानत दे दी।

शेयर करें

Money laundering case: बॉलीवुड अदाकारा जैकलीन फर्नांडीज को मिली बड़ी राहत, बॉलीवुड अभिनेत्री को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 200 करोड़ के ठगी के मामले में अंतरिम जमनात दे दी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को 50 हजार के निजी मुचलके पर जमानत मिली है. पटियाला हाउस कोर्ट ने पिछली सुनवाई में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फंसी बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ दायर सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर संज्ञान लेकर अभिनेत्री जैकलीन को समन जारी किया था. मामले में आरोपी पिंकी ईरानी की भी कोर्ट में पेशी हुई. पिंकी ईरानी को पहले ही जमनात मिली हुई है.

अभिनेत्री ने एजेंसी द्वारा समन का विरोध किया है, और अदालत ने ईडी को उस पर भी जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। अगली सुनवाई 22 अक्टूबर को तय की गई है।

फर्नांडीज आज एनआईए के विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक के समक्ष पेश हुई। प्रवर्तन निदेशालय ने जैकलीन फर्नांडीज को 200 करोड़ रुपये के जबरन वसूली मामले में आरोपी के रूप में नामित किया है, और इस महीने की शुरुआत में बॉलीवुड अभिनेत्री के खिलाफ चार्जशीट दायर की है।

टैग: ED
शेयर करें