मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

दिल्ली कोर्ट ने 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस को दी जमानत

इंडिया वॉइस

Money laundering case: दिल्ली की एक अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को जमानत दे दी है

शेयर करें

Money laundering case: दिल्ली की एक अदालत ने कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को मंगलवार को जमानत दे दी। उन्हें कोर्ट ने मंगलवार (15 नवंबर) को 2 लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी है. साथ ही कोर्ट ने शर्त रखी है कि अभिनेत्री बिना कोर्ट की इजाजत के देश छोड़कर बाहर नहीं जा सकती हैं. महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के दौरान अपना नाम सामने आने के बाद जैकलीन फर्नांडिस मुश्किल में आ गई थीं.

मंगलवार को अंतरिम जमानत खत्म होने के एक दिन पहले जैकलीन दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचीं।

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस को उनसे कई महंगे तोहफे मिले थे. प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी चार्जशीट में जैकलीन को एक आरोपी के रूप में नामित किया था, जिसमें कहा गया था कि वह ठगी के पैसे की लाभार्थी थीं. जैकलीन ने इस मामले में जमानत याचिका दायर की थी, जिसका प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विरोध किया था, जिसने कथित तौर पर आरोप लगाया था कि जैकलीन जांच से बचने के लिए देश से भाग सकती हैं.

इससे पहले, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दावा किया था कि बॉलीवुड अभिनेत्री के भागने का जोखिम था क्योंकि उसके पास पैसों की कमी नहीं है। ईडी की दलील का जवाब देते हुए अदालत ने जांच एजेंसी से पूछा कि अभिनेता को अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया।

जैकलीन की ओर से पेश वकील ने तर्क दिया था कि अभिनेता की हिरासत की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि जांच पहले ही पूरी हो चुकी है और चार्जशीट दायर की जा चुकी है।

टैग: ED
शेयर करें